खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और भारी लेन-देन के दबाव में एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिससे तंग आकर व्यापारी ने परिव्वार के साथ यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस को एक 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और लेन-देन से जुड़ी पूरी स्थिति का जिक्र किया है।
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल सभी पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मामले में कवर्धा थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि कवर्धा के निवासी योगेश जैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके भाई के द्वारा सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। पुलिस पीड़ितों का बयान लेने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे बयान दे सकें। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। सुसाइड नोट में उधारी रकम के लेन-देन का जिक्र किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


