Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। सहित पूरे बस्तर संभाग में चैत्र माह के दौरान ‘आमा जोगानी’ देव पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति, पूर्वजों (पितरों) और ग्राम देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है। कोंडागांव जिले के विभिन्न गांवों में यह पर्व विधि-विधान के साथ आयोजित हो रहा है। ‘आमा जोगानी’ मूल रूप से नए आम की फसल के आगमन से जुड़ा एक पारंपरिक पर्व है। बस्तर की मान्यताओं के अनुसार, जब तक इस पूजा को विधिपूर्वक संपन्न नहीं किया जाता, तब तक नए…
KWNS – रायपुर l झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम अध्ययन प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची है। यह दल 15 से 18 अप्रैल 2026 तक राज्य में प्रवास कर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की आवासीय योजनाओं, नियमों, प्रक्रियाओं और नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करेगा। आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा अध्ययन दल को योजनाओं, नीतियों और कार्यप्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अपर आयुक्त श्री हर्ष कुमार जोशी ने तकनीकी विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य संपदा अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने संपत्ति प्रबंधन, मार्केटिंग, विक्रय प्रणाली एवं…
*“डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय व पंजीयन पर अंतरिम रोक* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने बिना पंजीकरण रियल एस्टेट परियोजना के प्रचार-प्रसार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” परियोजना पर क्रय-विक्रय एवं पंजीयन पर अंतरिम (प्रारंभिक) रोक लगा दी है। प्राधिकरण द्वारा प्रकरण क्रमांक एसएम-यूआरपी-2026-03599 में संज्ञान लेते हुए पाया गया कि नया रायपुर के सेक्टर-37 स्थित लगभग 55 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित उक्त परियोजना के प्रमोटर द्वारा रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 3 का उल्लंघन किया गया है। जांच में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत लालबाग इलाके में रिटायर्ड रेंजर के पुत्र और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। जब कमरे से बदबू आई तो मकान मालिक ने आज शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस माैके पर पंहुचकर दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो लाश मिली, जमीन पर खून फैला हुआ था। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अतुल शर्मा (28) है। ये रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का पुत्र है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज शुक्रवार काे ट्रक और माज़दा वाहन की टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना में माज़दा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया उसमें पांच से अधिक मजदूर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फरसगांव पुलिस और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के गंजडीह गांव के जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। लाश देखने से पुरानी मालूम पड़ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामला संजारी चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आगामी जनगणना 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वयं स्वगणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपनी जानकारी भरकर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इसके पूर्व नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष स्वगणना ऑनलाइन सुविधा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित टीम द्वारा विभिन्न कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कैलाश ट्रेडर्स मुंगेली, जय भवानी ट्रेडर्स धरमपुरा एवं शिव कृषि केंद्र धरमपुरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि कृषकों को निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराएं तथा उर्वरक के साथ अन्य सामग्री अनिवार्य रूप से न दें। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्तमान में जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी मौसम में बदलाव के साथ होने वाली बीमारियों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारी के साथ साथ मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में बोर खनन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है। गुंडरदेही एसडीएम के नाम से एक फर्जी लेटर तैयार किया गया, जिसमें शासकीय कार्यालय की फर्जी सील, हस्ताक्षर और आवक-जावक क्रमांक तक अंकित किया गया था, ताकि दस्तावेज असली प्रतीत हो। फर्जी दस्तवेज सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोड़ेला निवाली जनक लाल साहू ने यह फर्जी लेटर तैयार किया है। मामला सामने आने के बाद एसडीएम गुंडरदेही द्वारा जनक लाल साहू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने…

