खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज शुक्रवार काे ट्रक और माज़दा वाहन की टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना में माज़दा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया उसमें पांच से अधिक मजदूर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
फरसगांव पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे मजदूराें को बाहर निकाला जा सका। मृतकों के शवों को भी कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त


