खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित टीम द्वारा विभिन्न कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कैलाश ट्रेडर्स मुंगेली, जय भवानी ट्रेडर्स धरमपुरा एवं शिव कृषि केंद्र धरमपुरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि कृषकों को निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराएं तथा उर्वरक के साथ अन्य सामग्री अनिवार्य रूप से न दें।
कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 25 हजार 132 टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें से 14 हजार 773 टन निजी एवं सहकारी क्षेत्रों में भंडारित किया जा चुका है। निजी क्षेत्र के माध्यम से उर्वरकों का वितरण भी जारी है। किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद एवं बीज खरीदें।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


