खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद किए, जिन्हें देखकर पुलिस टीम के साथ-साथ यात्रियों के भी होश उड़ गए। जब्त आभूषणों की कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की पुलिस जांच की जा रही थी। इसी दौरान श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर वाहन और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक यात्री, जो नीले रंग का पिट्ठू बैग लिए हुए था, संदिग्ध पाया गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58 वर्ष) निवासी बालू बाजार, आलमचंद बाजार, लालबाग थाना, जिला कटक (ओडिशा) बताया।
उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 18.590 किलोग्राम और कीमत 46,68,090 रुपये है। चांदी के जेवर रखने के संबंध में BNS की धारा 94 के तहत नोटिस तामील किया गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए चांदी के जेवर जब्त कर लिए गए।
इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण को आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को भेजा गया है।
Trending
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त
- नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण


