Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने फिर छापामार शैली में कार्रवाई की। उन्होंने बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक के आधा दर्जन खाद और कृषि दवाई दुकानों में दबिश दी। गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में कमियां दुरुस्त कर उनसे रिपोर्ट तलब की गई है। अन्यथा लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खाद, बीज और कृषि दवाइयों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के सख्त निर्देश जिला प्रशंसकों दिए हैं। इस क्रम में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 12 वां चरण 24 जुलाई 2025 तक चलेगा। जिले के सभी पांच विकासखंडों में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके. चतुर्वेदी और जिला नोडल अधिकारी डॉ. सोनल ध्रुव के मार्गदर्शन में अभियान चल रहा है। जिला सलाहकार इमरान खान के अनुसार, चरणबद्ध सर्वे से मलेरिया के मामलों में कमी आई है। मितानिन और स्वास्थ्यकर्मी लगातार जनजागरूकता फैला रहे हैं। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में दीवार लेखन, स्कूली बच्चों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। ऑपरेशन तलाश अभियान अंतर्गत एसपी वॉय. अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में विशेष मुहिम चलाकर गुम इंसान की पता तलाश कर दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना केशकाल में गुम इंसान कमांक 39/2024 दर्ज कर पता तलाश किया जाकर कुमारी जागृति यादव पिता हरिचन्द यादव उम्र 19 वर्ष निवासी डोहलापारा अडेंगा थाना केशकाल को फोन के माध्यम से संपर्क कर ग्राम डोहलापारा अडेंगा में परिजनो एवं गवाहो के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के केवटी धान खरीदी केंद्र में बाहर खुले में बाहर तिरपाल से ढके 11 हजार बोरा धान उठाव का इंतजार कर रहा है। सरकारी नियम के अनुसार धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव 28 फरवरी तक हो जाना था, लेकिन अब हालात यह है कि धान खरीदी केंद्रों में पड़ी धान बारिश से अंकुरित होने लगी है। धान खरीदी केंद्र में अंकुरित धान का उपयोग ग्रामीण थरहा के रूप में करने के लिए धान खरीदी केंद्र से उखाड़ कर अपने खेतों में रोपने के लिए लेकर जा रहे हैं। मिली जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा। खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी…
जिलों में संगठन को मजबूत बनाने बनी कार्य योजना, पदाधिकारियो का होगा सतत दौरा प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छ ग़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 28 जून को राजधानी रायपुर के होटल महिंद्रा के सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने की, तथा इस दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारियो में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, अर्जुन झा, मुन्नीलाल अग्रवाल, श्रीमती कमलेश सारस्वत प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंचस्थ पदाधिकारियो ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में रविवार से शुरू हुई बारिश बीते 24 घंटे से आज साेमवार काे भी सुबह से ही रुक-रुककर जारी है। बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग के अनुसार तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। बारिश के कारण अब उमस से छुटकारा मिलते हुए ठंडक का एहसास हाेने लगा है। मौसम विभाग ने 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक यानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया। विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया। इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है। इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है। गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ। चौधरी भूपेंद्र सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान और 14वें राज्य अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज के पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैं। भूपेंद्र सिंह का जन्म 1966 में मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट क्षेत्र के महेंद्र सिकंदरपुर गाँव में जाट वंश के…
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ा सौर ऊर्जा का उपयोग, केंद्र व राज्य सरकार से मिल रही दोहरी सब्सिडी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति और ऊर्जा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य सौर ऊर्जा को घर-घर पहुंचाकर आमजन को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत छत पर सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार से लेकर 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 30 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी…

