खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में रविवार से शुरू हुई बारिश बीते 24 घंटे से आज साेमवार काे भी सुबह से ही रुक-रुककर जारी है। बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग के अनुसार तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। बारिश के कारण अब उमस से छुटकारा मिलते हुए ठंडक का एहसास हाेने लगा है। मौसम विभाग ने 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक यानी तीन दिनों में मानसून की गतिविधि में बढ़ोतरी होने की संभावना भी है। प्रदेश भर के कई जगहों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बस्तर में हाे रही मानसूनी बारिश से किसानों के धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, इसके साथ ही दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में एक लो प्रेशर का क्षेत्र बनने की संभावना है। उन्हाेने बताया कि 30 जून से वर्षा की गतिविधियां बढ़ेगी और यह 2 जुलाई तक जारी रहेगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


