खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 12 वां चरण 24 जुलाई 2025 तक चलेगा। जिले के सभी पांच विकासखंडों में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके. चतुर्वेदी और जिला नोडल अधिकारी डॉ. सोनल ध्रुव के मार्गदर्शन में अभियान चल रहा है। जिला सलाहकार इमरान खान के अनुसार, चरणबद्ध सर्वे से मलेरिया के मामलों में कमी आई है। मितानिन और स्वास्थ्यकर्मी लगातार जनजागरूकता फैला रहे हैं।
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में दीवार लेखन, स्कूली बच्चों की रैलियां और ग्रामीणों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जल जमाव की निकासी और आस-पास की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को कूलर के पानी की नियमित सफाई की सलाह दी जा रही है। सीमेंट टंकी, प्लास्टिक ड्रम और मिट्टी के बर्तनों की जांच कर उन्हें खाली करवाया जा रहा है। ग्रामीणों को शाम के समय नीम-नीलगिरी की पत्तियों का धुआं करने की सलाह दी जा रही है। सोते समय मच्छरदानी के उपयोग पर बल दिया जा रहा है। तेज बुखार, ठंड, उल्टी और बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत मितानिन से संपर्क करने को कहा जा रहा है। जून महिने को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। सर्वे में पॉजिटिव पाए गए मरीजों का तत्काल इलाज शुरू किया जा रहा है। सिरहा-गुनिया जैसे पारंपरिक जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग और मितानिनों के प्रयासों से अब ग्रामीण मलेरिया के लक्षण पहचानकर समय पर इलाज करवा रहे हैं।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


