Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना, धर्मांतरण, हिंदी-मराठी भाषा पर महत्वपूर्ण बयान दिए। जातिगत जनगणना पर ऐतिहासिक निर्णयआठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी, लेकिन जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने इस पर कोई निर्णय क्यों नहीं लिया?” उन्होंने आगे कहा कि जनरल कमीशन इस दिशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है। जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है। शासन की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही। इस दौरान उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों में कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि शासन ने राशन वितण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं देते हुए कहा, देश की आर्थिक प्रगति में इनका योगदान महत्वपूर्ण है। अभिनव उपाध्याय देश के आर्थिक ढांचे को मजबूती देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को लोग आज सीए दिवस के रूप में याद कर रहे हैं। वर्तमान में देश में साढ़े चार लाख से अधिक सीए कार्यरत हैं। जिसमें हर तीसरी सीए महिला है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा का कहना है कि यह दिन न केवल देश के आर्थिक ढांचे को…
प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को दें सूचना- कलेक्टर जनदर्शन में आज 91 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को आत्मीयता के साथ सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को सूचना देने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत उदयभांठा निवासी पुष्पा दिनकर द्वारा ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए…
युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और विधानसभा प्रभारियों ने लिया भाग पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और भूपेश बघेल ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 7 जुलाई को राजधानी में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक लिया। युवा कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा ऐतिहासिक होगी।…
एक परिवार के द्वारा 44 वर्षों से किया जा रहा है गुंडिचा मंदिर-सिरहसार भवन में अंखड रामायण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व में भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के गुंडिचा मंदिर-सिरहसार भवन में विराजित होने के बाद भगवान के दर्शन और पूजन के लिए हजाराे श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। आज साेमवार सुबह गुंडिचा मंदिर-सिरहसार भवन में श्रीगणेश पूजन के साथ श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया, संगीतमय अखंड श्रीरामायण पाठ 24 घंटे तक चलेगा 1 जुलाई को इसका परायण किया जाएगा। 360 घर आरण्यक ब्राहम्ण समाज के वरिष्ठ सदस्य बनमाली पानीग्राही के परिवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज बेमेतरा के बस स्टैंड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने बस यात्रियों से सीधे संवाद कर उनसे किराया, यात्रा अनुभव और सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से की आत्मीय मुलाकात मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में रविवार को एक बड़ा और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिला। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, जिन्हें कैबिनेट बैठक के बाद सम्मानपूर्वक विदाई दी जानी थी, अब अगले तीन महीने तक अपनी सेवाएं देते रहेंगे। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आया, और इस कदर गोपनीय था कि खुद जैन भी इससे अनजान थे। सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह उन्होंने राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मुलाकात की थी और राज्यपाल ने उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी थीं, यह मानकर कि उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मंत्रालय में विदाई…

