खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है। जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है। शासन की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही।
इस दौरान उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों में कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि शासन ने राशन वितण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है। तीन माह का राशन एक साथ मिलने के कारण राशन दुकानों में भीड़ बढ़ गई। उपभोक्ता एक ओर जहां समय की कमी के कारण असहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों को भी सीमित समय में अधिक उपभोक्ताओं को राशन देने की चुनौती झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने मांग की थी कि राशन वितरण की समय सीमा बढ़ाई जाए ताकि सभी हितग्राही समय पर अनाज प्राप्त कर सकें।
Trending
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार


