Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में प्रधान पाठक की लाश उनके घर के बाथरूम में लटकती हुई मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोंटा वार्ड-7 निवासी मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था, जो करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिंगराजपारा इलाके में एक महिला को गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपिया के पास से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया है। सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिकाण्डो अटल आवास के पीछे एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां सफेद प्लास्टिक थैले के साथ खड़ी महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान चंदा राजपूत…

Read More

जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी 25 हजार की घूस खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है। पीड़ित से बाबू ने जमीन नामांतरण के एवज में 25 हजार रुपए मांगा था। इसकी शिकायत पर एसीबी ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू से पूछताछ की जा रही है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। पुलिस ने जिले में एक अभियान के तहत अंतरराज्यीय गौ-तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 83 गौवंशी मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित मिनकापल्ली के जंगल मार्ग में की गई, जहां से तस्कर इन पशुओं को तेलंगाना राज्य के एटुनगरम की ओर अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना मद्देड़ पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर मिनकापल्ली–तारलागुड़ा जंगल मार्ग का उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में गौवंशी मवेशियों को हांकते हुए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि परिवार की जरूरतों में भी सहभागी बन रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई निवासी श्रीमती रबीना पिस्दा जो एक गृहिणी हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि को वह अपने बेटे की शिक्षा और जरूरी घरेलू कार्यों में उपयोग कर रही हैं। इस वर्ष जब उनके बेटे का पहली कक्षा में…

Read More

समूहों से 1 लाख 24 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर कर रही है कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी विकास खंड में 11 हजार 559 स्व-सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमें 1 एक लाख 24 हजार 117 महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं और ये महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गयी हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें स्व-सहायता समूह को 703 ग्राम संगठन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा को 12 बड़े बैगों में भरकर महिंद्रा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। गांजा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी लेने पर 92 किलो गांजा आरोपियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास आज सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का रहने वाला था। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अमरकंटक। अमरकंटक से विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रा शुरू की है। X में विधायक ने लिखा, “जहां वाणी में शिवत्व हो, वहां मौन भी मंत्र बन जाता है” आज सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक में माँ नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ भोरमदेव मंदिर तक की कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। 151 किलोमीटर की यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्राथना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। गीतांजलि सिटी फेज-2 में अवैध रूप से संचालित कथित चर्च में लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन का आरोप है। मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने सरकारी महिला टीचर और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जहां गीतांजलि सिटी फेज-2 में एक कथित अवैध चर्च में प्रार्थना सभा की आड़ में 20 से 25 महिलाओं और बुजुर्गों को प्रलोभन देकर उनका…

Read More