Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका: रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। बजाज फाइनेंस लिमिटेड से लिए गए ऋण की किश्त नहीं भरने पर एक युवक को अगवा कर रातभर बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम बया से अगवा कर पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेलखुर्द के खेत में बने मकान में बंधक बनाकर 6 लोगों ने मिलकर युवक के साथ रातभर मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बया निवासी नंदूराम सेन पिता परसराम सेन ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इसमें से 30 हजार रुपये की किश्त चुका दी गई थी, जबकि उसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलाें के कैंप खुलने के बाद आजादी के बाद पहली बार उसुर ब्लॉक के धुर नक्सल प्रभावित भट्टीगुड़ा में स्कूल फिर चलो अभियान 2025 के तहत नवीन प्राथमिक शाला शुरु की गई, कम व्यवस्था में ही बच्चों के लिए एक पढ़ाई का माहौल तैयार किया गया है। झोपड़ी के नीचे अब बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में अ आ इ ई उ ऊ और क,ख,ग,घ जैसे अक्षरों को सीख और अपनी तोतली जुबान में पढ़ रहे हैं। जिन बच्चों के कानों में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजा करती थी, वही…
मुख्यमंत्री ने एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का किया भव्य शुभारंभ फार्मास्यूटिकल इकाई का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-05 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उत्पादन इकाई का भ्रमण कर दवा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में दवाइयों की किल्लत को देखते हुए इस इकाई के निर्माण का सपना देखा गया था और आज वह साकार हुआ है। उन्होंने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक विधानसभा परिसर, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 15 प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा इन अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत बस्तर जिले की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। जगदलपुर, तोकापाल, लोहंडीगुड़ा और दरभा- इन चार विकासखंडों में चिन्हांकित 16 इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर्स के माध्यम से लगभग 4600 परिवारों को एकीकृत खेती और संबद्ध गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य समूह से जुड़ी महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना है, जिससे वे सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर सकें। ‘बिहान’ परियोजना के तहत, पारंपरिक खेती से हटकर उन्नत किस्म के बीजों और नई तकनीकों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बिलोरी के बैदारगुड़ा पारा में अज्ञात चोराें ने सूने मकान पर दिन दहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोराें ने बैदारगुड़ा पारा निवासी जगत राम नाग के घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए नगद और सोने चांदी के कीमती जेवरातों को पार कर दिया है। चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परपा पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से सटे ग्राम बिलोरी के बैदारगुड़ा पारा निवासी जगत राम नाग का शहर के संजय…
सरकार-ईडी-अदानी पर तीखे हमले खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की एक बड़ी बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। इसी बैठक में सरकार, उद्योगपति और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस ने 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करने का फैसला लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ कटाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष के द्वारा विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया गया था। इससे ध्यान भटकाने के लिए सुबह छह बजे रेड पड़ी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर में आज शनिवार काे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाना था, जिसमें उप संचालक के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल के तहत कार्यालय परिसर में उगी पौधों की छंटाई की गई। अनुपयोगी वस्तुओं को हटाकर और कबाड़ का निपटान करके कार्यालय को अधिक व्यवस्थित और कार्यशील बनाया गया। उप संचालक कमल बघेल ने बताया कि बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह के निर्देश पर माह के तीसरे शनिवार में इस तरह के अभियान नियमित रूप से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। छत में मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार बरसेनी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। इसी दौरान जमकर बारिश हुई और कुछ जगह पर बिजली गिरी। सन्नी छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल में तेज धमाका हुआ और युवक…
नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर मिला प्रथम पुरस्कार खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय नवा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के 44 वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर को सर्वश्रेष्ठ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकिंग के लिए प्रथम पुरस्कार क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक श्रीमती रीनी अजिथ और मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर कुंवर सिंह ध्रुव तथा मुख्य लेखापाल प्रदीप मजूमदार को प्रदाय किया गया। इस दौरान बैंक के सीईओ को शील्ड व…

