खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बिलोरी के बैदारगुड़ा पारा में अज्ञात चोराें ने सूने मकान पर दिन दहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोराें ने बैदारगुड़ा पारा निवासी जगत राम नाग के घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए नगद और सोने चांदी के कीमती जेवरातों को पार कर दिया है। चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परपा पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से सटे ग्राम बिलोरी के बैदारगुड़ा पारा निवासी जगत राम नाग का शहर के संजय बाजार में आलू प्याज का दुकान है. रोजाना की तरह जगत राम नाग सुबह अपने घर से निकलकर अपनी दुकान के लिए चला गया। इसके बाद जगत राम के पिता और बहन अपने खेत में धान रोपाई करने के लिए चले गए। आज शनिवार दोपहर करीबन 12 बजे घर में ताला लगाकर जगत राम की माता भी उसकी बहन और पिता के लिए खाना लेकर खेत की तरफ चली गई। इसके करीबन एक घण्टे के बाद लगभग 1 बजे जगत राम के पिता अपने खेत से वापस घर पहुंचे. घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि उनके पुराने घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था । घर के अंदर घुसकर उन्होंने देखा कि घर में रखे अलमारी का दरवाजा भी टूटा और खुला हुआ था। अलमारी में रखा लगभग 5 लाख रुपए और सोने चांदी आभूषण, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए बताई गई है, गायब थे। इसके बाद पिता ने इस पूरे घटना की जानकारी जगत राम को दी, जिसके बाद जगत राम अपनी दुकान से वापस अपने घर पहुंचकर परिजनाें के साथ परपा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ लाखाें की चाेरी का एफआईआर दर्ज करवाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी कर रही है।
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


