खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। छत में मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी कुमार बरसेनी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। इसी दौरान जमकर बारिश हुई और कुछ जगह पर बिजली गिरी। सन्नी छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल में तेज धमाका हुआ और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सन्नी कुमार बरसेनी यूपी के गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह भावना नगर में निर्माणधीन मकान में मजदूरी का काम करता था।
Trending
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
- डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल: नशे की लत ने पोते को बनाया ‘हैवान’, दादी की चाकू गोदकर हत्या
- विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


