Author: Khabar World

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तब नई पीढ़ी और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही पारागांव में सीसी रोड निर्माण के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है। भैरमगढ़ के रहने वाले अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि नक्सल प्रभावित और सुविधाओं के अभाव वाले क्षेत्र से निकलकर अंकित सकनी यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले पहले युवा बताए जा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और परधान समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सर्विस परीक्षा 2025…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, “हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा महतारी वंदन योजना से मिली राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुभांठा निवासी श्रीमती सरस्वती केंवट इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से अपना होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने होटल आने का स्नेहपूर्ण…

Read More

महिलाओं की भागीदारी से हो रहा सोक पिट, वॉटर हार्वेस्टिंग निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में “मोर गांव – मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर के गांवों में जल संचय जनभागीदारी अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के तहत गांव-गांव में जनभागीदारी से सोक पिट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित बस्तर की धरती से मातृशक्ति को बड़ा संबल : महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कवर्धा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गुमशुदा लोगों की पतासाजी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) ने सभी थाना और चौकी…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा में जिलास्तरीय महतारी वंदन कार्यक्रम में हुए शामिल कबीरधाम की महिलाओं को 24 किश्तों में मिले 563.49 करोड़ रुपए खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त की राशि बस्तर में आयोजित कार्यक्रम से जारी की। इस अवसर पर कवर्धा के वीर सावरकर भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं सांसद संतोष पाण्डेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने…

Read More

2000 से अधिक महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का संदेश भारत की अविरल संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने वाली भारत की महिलाएं हैं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में “मैं भारत हूं” थीम पर भव्य बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। मातृशक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी से सजी इस रैली में 2000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। यह रैली अपनी विशिष्टता और व्यापक सहभागिता के कारण गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मकान मालिक के घर खाली करने की बात से नाराज आरोपी पति ने अपना सारा गुस्सा अपनी पत्नी पर निकाला।बेरहमी से मारपीट करते हुए पत्नी की हत्या कर दी। मृतिक की पहचान 37 साल पुष्पलता यादव के रूप में हुई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर के करीब की बताई जा रही है। पुष्पलता अपने पति युवराज यादव के साथ नेहरू नगर MIG-33 में किराए के मकान में रहती थी। सुबह मकान मालिक ने उन्हें घर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं, और सबसे बड़ी चिंता बच्चों के भविष्य को लेकर थी। इसी दौर में उन्हें महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी मिली। हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता उनके लिए वरदान साबित हुई। भोजवती ने इस राशि का समझदारी से उपयोग किया और एक छोटी सी किराना दुकान शुरू की। दुकान में बिस्कुट, नमकीन, साबुन, तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें रखीं। शुरुआत में…

Read More