Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी स्वर्णभूमि कालोनी निवासी आरोपी गोपाल गोयल के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट समेत कई धराओं के तहत सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। करीब एक दशक बाद राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच देखने को मिलेगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो मुकाबले आयोजित करने की तैयारी चल रही है। फ्रेंचाइजी ने इस स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है, जिससे रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद आईपीएल का लाइव रोमांच देखने का मौका मिल सकता है। जानकारी के अनुसार, इन मुकाबलों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्तआबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दो प्रकरणों में 10900 रुपए मूल्य के 19.62 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के. अनुसार ग्राम सुंदरी (स) में आरोपी चेतन पिता राजकुमार मनहरे उम्र 25 वर्ष सा. सुंदरी के कब्जे से देशी मदिरा के 84 पाव कुल 15.12 बल्क लीटर जब्त की गई। देशी मदिरा का बाजार मूल्य 8,400/- रूपये होना पाया गया। इसी प्रकार आरोपी सतवंतीन बाई पति जोहार लाल मनहरे उम्र 54 वर्ष सा. सुंदरी (स) के कब्जे से…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एक निजी होटल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और डाक विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि संघ का पिछला द्विवार्षिक अधिवेशन 17 दिसंबर 2023 को बिलासपुर में आयोजित किया गया था, जबकि राष्ट्रीय स्तर का अधिवेशन 9 से 10 जून 2024 को उज्जैन में संपन्न…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि वे इस राशि का उपयोग अपने परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में भी कर रही हैं। धमतरी जिले के ग्राम श्यामतराई की निवासी नीतू साहू की कहानी इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि किस प्रकार एक छोटी आर्थिक सहायता भी परिवार की सोच और भविष्य की दिशा बदल सकती है। नीतू साहू का जीवन मजदूरी पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन रायपुर की पहल प्रोजेक्ट धड़कन से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं ने एक बार फिर एक बच्ची के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय पीहू कारके, जो हृदय संबंधी समस्या से जूझ रही थी, अब सफल उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही है। पीहू के हृदय में समस्या होने के कारण उसे खेल-कूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में कठिनाई होती थी। इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए आयोजित ‘प्रोजेक्ट छांव’ के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के गंगालूर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गंगालूर द्वारा इंडियन ग्रामीण गैस वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष घाशीराम नाग और गंगालूर की सरपंच श्रीमती पायल हेमला भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने इंडियन गैस कनेक्शन का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर फूल कुमार पांडे, दारुप साय भंडारी, चंपा बाई नक्का और लक्ष्मी हेमला सहित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चिरायु योजना से उन परिवारों को निःशुल्क इलाज़ का लाभ पहुँचाना है, जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में लाभ के लिए पात्र नहीं है। अंत्योदय परिवार और दिव्यांगजन चिरायु योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते है। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे तारागांव की गलियों में इन दिनों एक नई गूंज सुनाई दे रही है। यह गूंज है 6 वर्षीय बालक विक्रम कश्यप की खिलखिलाती मुस्कान और उसके साफ शब्दों की। एक मजदूर परिवार में जन्मे विक्रम के लिए जीवन की शुरुआत संघर्षों भरी रही। जन्मजात कटे- होंठ और तालु (क्लेफ्ट लिप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कम्प्यूटर कोचिंग के माध्यम से आज के डिजिटल युग में अपने भविष्य को सँवारना एक अत्यंत व्यावहारिक निर्णय है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास जैसे क्षेत्रों में उच्च-वेतन वाली नौकरियों के द्वार खोलता है। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी निवासी युवती प्रियंका मंडल ने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल आत्मनिर्भर बनने का उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपना कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर स्थापित किया है।…
जिन्दल फाउंडेशन ने भुबनेश्वर नगर निगम के सहयोग से सार्वजनिक स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ट्रक-माउंटेड मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू की इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान लोगों को सुलभ और स्वच्छ शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराना KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ओ.पी. जिन्दल यूनिवर्सिटी (रायगढ़) की कुलाधिपति श्रीमती शालू जिन्दल ने सामाजिक विकास में स्वच्छता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा है कि सुलभ और गरिमापूर्ण स्वच्छता केवल एक नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकासशील समाज की अनिवार्य बुनियाद है। श्रीमती शालू जिन्दल ने सोमवार को भुवनेश्वर नगर…

