Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
Author: Khabar World
मां और शिशु के सुखद भविष्य की ओर एक सशक्त कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मां बनना हर स्त्री के जीवन का सबसे सुखद और पवित्र अनुभव होता है। किंतु यह अनुभव केवल आनंद का नहीं, बल्कि अनेक जिम्मेदारियों और चुनौतियों का भी होता है। गर्भावस्था के दौरान स्त्री के शरीर और मन दोनों में परिवर्तन आते हैं। ऐसे समय में पौष्टिक आहार, उचित चिकित्सकीय देखभाल और मानसिक संबल की आवश्यकता होती है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह सब संभव नहीं हो पाता। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वर्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य के बाद से इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। देश से नक्सलवाद के सफाए की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और बचे हुए नक्सलियों के पास केवल 17 दिन शेष हैं। बस्तर संभाग में सुरक्षाबलाें के द्वारा नक्सलियों के सफाए के लिए लगातार उत्तर व दक्षिण बस्तर के नक्सलवाद से ग्रस्त कोर इलाके व अबूझमाड़ व नेशनल पार्क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। इस जन-कल्याणकारी योजना का आगाज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया । इस योजना का मुख्य ध्येय निम्नदाब श्रेणी के घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं को उनके लंबे समय से लंबित बिजली बिलों के बोझ से मुक्त कर आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना का सबसे व्यापक प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा, जहां के हजारों परिवारों को दशकों पुराने बकाया बिलों से मुक्ति मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 08 से 14 मार्च 2026 तक ’विश्व ग्लाकोमा सप्ताह’ आम जनता के बीच ग्लूकोमा की शीघ्र पहचान, समय पर निदान और प्रबंधन के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जा रहा है, जिसका थीम ‘‘ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना‘‘ है। डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करते हुए पाए गए। इनमें गुजराती स्वीट्स से 2 सिलेंडर, चाचा भतीजा से 1 सिलेंडर, जय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के गोण्डाहूर थाना पुलिस ने अवैध रूप से वन्य प्राणी भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जंगली भालू की खाल, शिकार में उपयोग किए गए जाल, छुरी, कुल्हाड़ी और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 51 तथा बीएनएस की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कांकेर पुलिस ने…
ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हरित सम्मेलन की उपयोगिता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि इसके माध्यम से पॉलिसी मेकिंग से जुड़े लोग,…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। CG के सरकारी स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य के कई स्कूलों में निर्धारित मानक के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता नहीं है। इस बात को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने विधानसभा में स्वीकार किया है। विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि नियम के मुताबिक हर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है, लेकिन प्रदेश के सभी स्कूलों में यह व्यवस्था अभी पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक Raghvendra Singh के सवाल के जवाब में दी गई। उन्होंने…
राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल मुंगेली जिला के विजयपुर और सरगुजा जिला के देवगढ को उप तहसील बनाने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कुल 4 हजार 808 करोड़ 73 लाख 96 हजार रुपए की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। इसमें भू-राजस्व एवं जिला प्रशासन के लिए 2,206 करोड़ 2 लाख 97 हजार रुपए, राजस्व विभागीय व्यय के लिए 20 करोड़ 62 लाख 64 हजार रुपए, पुनर्वास के लिए 2 करोड़ 94 लाख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पड़े पंचायत पदों को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दिया है। निर्वाचन भवन नवा रायपुर से जारी निर्देशानुसार अब बस्तर जिले की 21 ग्राम पंचायतों में पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि यह पूरी चुनावी प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जाने वाली नई फोटोयुक्त मतदाता सूची पर आधारित होगी।…

