खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करते हुए पाए गए। इनमें गुजराती स्वीट्स से 2 सिलेंडर, चाचा भतीजा से 1 सिलेंडर, जय मां शीतला ढाबा से 1 सिलेंडर, मनोहर चाय से 2 सिलेंडर, आरसी किचन से 2 सिलेंडर, यादव पुड़ी सब्जी से 1 सिलेंडर तथा अनिल स्वीट्स से 1 सिलेंडर बरामद किए गए।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाना निर्धारित है, जबकि होटल, ढाबा या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी होटल संचालकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें और नियमानुसार केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार की जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी
- रामअवतार जग्गी हत्याकांड: 23 साल बाद इंसाफ की दहलीज पर मामला, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ‘महा-सुनवाई’
- मानसिक तनाव से परेशान हैं? विष्णु गायत्री मंत्र का ये आसान तरीका दे सकता है चौंकाने वाले फायदे
- IPL 2026: पंजाब का ‘विशाल’ प्रहार, लखनऊ ने टेके घुटने; प्रियांश-कोनोली के तूफान में उड़ी LSG
- बॉक्स ऑफिस गर्जना: 5वें संडे भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, क्या तोड़ पाएगी ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड?
- गर्मियों का “अमृत”: पेट की गर्मी और एसिडिटी का काल है यह देसी ड्रिंक, जानें आयुर्वेद और साइंस क्या कहता है


