Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

    April 20, 2026

    नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
    • नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
    • प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी
    • रामअवतार जग्गी हत्याकांड: 23 साल बाद इंसाफ की दहलीज पर मामला, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ‘महा-सुनवाई’
    • मानसिक तनाव से परेशान हैं? विष्णु गायत्री मंत्र का ये आसान तरीका दे सकता है चौंकाने वाले फायदे
    • IPL 2026: पंजाब का ‘विशाल’ प्रहार, लखनऊ ने टेके घुटने; प्रियांश-कोनोली के तूफान में उड़ी LSG
    • बॉक्स ऑफिस गर्जना: 5वें संडे भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, क्या तोड़ पाएगी ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड?
    • गर्मियों का “अमृत”: पेट की गर्मी और एसिडिटी का काल है यह देसी ड्रिंक, जानें आयुर्वेद और साइंस क्या कहता है
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सावधान! आँखों की रोशनी चुरा सकता है ‘काला मोतिया’: बेमेतरा में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का शंखनाद
    दुर्ग

    सावधान! आँखों की रोशनी चुरा सकता है ‘काला मोतिया’: बेमेतरा में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का शंखनाद

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 13, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 08 से 14 मार्च 2026 तक ’विश्व ग्लाकोमा सप्ताह’ आम जनता के बीच ग्लूकोमा की शीघ्र पहचान, समय पर निदान और प्रबंधन के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जा रहा है, जिसका थीम ‘‘ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना‘‘ है। डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने ग्लाकोमा के संबंध में विस्तार से चर्चा की ग्लाकोमा (कॉचबिंद) आँख के अंदर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आँखों का तनाव धीरे-धीरे बढ़ता है और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुॅचाता है। अतः परिणाम नजर धीरे-धीरे बंद हो जाती है, सही समय पर ईलाज कराने पर रोशनी जाने से रोका जा सकता है।
    डॉ. बी.एल. राज जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को समय-समय पर अपनी आँखों की जांच करानी चाहिए। आँखों के अंदर लगातार एक्वस हृयुमर नामक तरल प्रवाहित होते रहता है। आँखों की निश्चित आकृति बनाये रखने के लिए निश्चित मात्रा का एक्वस हृयुमर तैयार होते रहता है और उसी मात्रा में आँखों से बाहर निकलते रहता है। यदि बाहर निकलने का रास्ता किसी वजह से बंद हो जाता है तो आँखों के अंदर तरल की मात्रा बढ़ने से आँखों का तनाव बढ़ जाता है। ये तनाव सीधा ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुँचाकर धीरे-धीरे नजर बंद कर देता है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाये, तो व्यक्ति हमेशा के लिए अंधा हो सकता है। ग्लाकोमा की शिकायत 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को, अपने परिवार में किसी को होने से, चश्मे का नंबर जल्दी-जल्दी बदलना, बी.पी. या डायबिटीक के मरीज को हो सकती है। यदि आपको आँखों से बल्ब के चारों ओर रंगीन गोले नजर आए, आँखों में दर्द महसूस हो, रोशनी कम लगे तो यह काला मोतियाबिंद (ग्लाकोमा) हो सकता है।
    जिला चिकित्सालय बेमेतरा में पदस्थ जिला सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व) विद्या सागर रात्रे ने बताया कि ग्लाकोमा का सही समय पर पता चलने पर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। यदि ग्लाकोमा के कारण दृष्टि चली गई है तो उसे जांच कर उपचार किया जाये तो बची हुई दृष्टि को बचाया जा सकता है। आँखों की दृष्टि जाने से पहले ही मरीज को स्वयं जल्द-से-जल्द इसकी जांच करानी चाहिए तभी इस बीमारी को रोका जा सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए एक बार नेत्र विषेशज्ञ से जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि एक बार ग्लाकोमा हो जाए, तो हमें पूरी उम्र देखभाल करने की आवश्यकता पड़ती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर

    April 20, 2026

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज

    April 18, 2026

    गंजडीह के जंगलों में मिला नरकंकालनुमा शव, इलाके में दहशत; शिनाख्त के लिए जुटी पुलिस

    April 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,204
    Don't Miss
    रायपुर

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

    By Khabar WorldApril 20, 20260

    150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचान सेवा और…

    नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

    April 20, 2026

    रामअवतार जग्गी हत्याकांड: 23 साल बाद इंसाफ की दहलीज पर मामला, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ‘महा-सुनवाई’

    April 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

    April 20, 2026

    नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

    April 20, 2026

    रामअवतार जग्गी हत्याकांड: 23 साल बाद इंसाफ की दहलीज पर मामला, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ‘महा-सुनवाई’

    April 20, 2026

    मानसिक तनाव से परेशान हैं? विष्णु गायत्री मंत्र का ये आसान तरीका दे सकता है चौंकाने वाले फायदे

    April 20, 2026

    IPL 2026: पंजाब का ‘विशाल’ प्रहार, लखनऊ ने टेके घुटने; प्रियांश-कोनोली के तूफान में उड़ी LSG

    April 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.