Author: Khabar World

सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री केदार कश्यप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शंभू निषाद पहले कई वर्षों से गुजरात में निवासरत था। गांव आने पर वह आरोपी संतोष यादव और रोहित यादव के साथ विवाद में उलझ गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्का एवं लात से उसकी पिटाई कर दी, जिससे शंभू को गंभीर अंदरूनी चोटें आई। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल दुर्ग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख…

Read More

30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ़ ने एक अत्यंत संवेदनशील और अनूठी पहल की शुरुआत की है। सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में ‘रेड (रिचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी विशेष बनाते हुए कलेक्टर ने स्वयं पहल की और अस्पताल में उपस्थित एक नवजात शिशु की माता को सादर आमंत्रित कर उनके हाथों से ही इस…

Read More

कबीरधाम जिला अस्पताल जिले सहित मध्यप्रदेश के डिंडोरी और मंडला जिलों के लोगों के लिए बना जीवन रेखा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले का जिला अस्पताल अब केवल एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का मजबूत प्रतीक बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में जो उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उसने न केवल जिले के लोगों का भरोसा बढ़ाया है, बल्कि निजी अस्पतालों के सामने भी एक सशक्त विकल्प के रूप में इसे स्थापित किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयास, उनके मार्गदर्शन और सक्रिय पहल से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। अगर इरादे मजबूत हों और सुशासन का साथ मिले, तो बरसों पुराने सपने भी सच हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है, बालोद जिले की रहने वाली पिंकी सोनी के साथ, जिन्होंने अपने जीवन के 20 साल एक कच्चे मकान की जद्दोजहद में बिता दिए। आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत उन्हें अपना पक्का घर मिल गया है। जहां वे अपने 03 बच्चों के साथ खुशी खुशी रहती है। पिंकी सोनी बताती हैं कि पिछले दो दशकों से वे एक कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम साय ने कहा, हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। आपका अनुभव और जनसेवा के प्रति आपकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की साइबर सेल, थाना बारसूर, बचेली और गीदम की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से म्यूल खातों की अवैध खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह के चार आराेपियाें अर्चित गुजराती (20 वर्ष), नागौर आदिल हुसैन (24 वर्ष), नागौर अमित वर्मा (21 वर्ष), जयपुर भूपेन्द्र जांगीड (23 वर्ष), जोधपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, 1,18,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। यह गिरोह देश के कई राज्यों में फैले साइबर अपराधों में संलिप्त थे। जांच के दौरान आरोपियों की…

Read More

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ.…

Read More

नई दिल्ली।  बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगराहट अब एक ठोस निर्णय में बदल चुकी है। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह रहा जब निर्वतमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं सम्राट चौधरी का स्वागत किया और उन्हें अपना ‘उत्तराधिकारी’ स्वीकार करते हुए बिहार की बागडोर सौंपी। शपथ ग्रहण समारोह का विवरण तिथि: कल (निर्धारित तिथि के अनुसार) समय: सुबह 11:00 बजे स्थान: राजभवन, पटना मुख्य आकर्षण: सम्राट चौधरी के साथ एक नई कैबिनेट भी शपथ लेगी, जिसमें एनडीए के घटक दलों (भाजपा, जदयू और…

Read More