खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक शंभू निषाद पहले कई वर्षों से गुजरात में निवासरत था। गांव आने पर वह आरोपी संतोष यादव और रोहित यादव के साथ विवाद में उलझ गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्का एवं लात से उसकी पिटाई कर दी, जिससे शंभू को गंभीर अंदरूनी चोटें आई। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया, जहां 13 अप्रैल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर थाना अंडा में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। आरोपी संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र और आरोपी रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


