Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दाैरान सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि ग्राम गोमगुड़ा के पोडियमपारा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए 226 बटालियन सीआरपीएफ की सी कंपनी द्वारा 14 मार्च को सुबह 5:50 बजे एक विशेष एंबुश ऑपरेशन संचालित किया गया। जवानों ने एफओबी गोमगुड़ा से लगभग 1 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित पोडियमपारा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप साइट का पता चला। इसके बाद पूरे क्षेत्र को तुरंत घेराबंदी कर के9 और बीडीडी स्क्वॉड की मदद से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मारकेल में चिंगडु ट्रेक्टर गैरेज के सामने आरोपित बदमाश राजू यादव हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर थाना नगरनार में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दााखिल कर दिया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 14 मार्च । जिले के वनमंडल के नारंगी वन परिक्षेत्र में कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर आरएफ-843 के जंगल में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे हालात गंभीर हो गए। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जंगल में रखे लगभग 15 से 20 जलाऊ लकड़ी के चट्टे आग की चपेट में आ गए। आग की तीव्रता को देखते हुए वन विभाग ने आज शनिवार सुबह पहली बार दमकल वाहन को जंगल के अंदर तक पहुंचाकर आग बुझाने का प्रयास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शादी समारोह के दौरान एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के कोरबी चौकी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता लोक-लाज और मानसिक प्रताड़ना से…
सोनिया साहू ने सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर दी प्रेरणादायक मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। केंद्र और राज्य शासन की शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं न केवल माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बना रही हैं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी मजबूत कर रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी धमतरी विकासखंड के ग्राम सोरम की निवासी श्रीमती सोनिया साहू की है, जिन्होंने शासन से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने में किया। 25 वर्षीय श्रीमती सोनिया साहू, पति श्री गोपाल साहू के साथ ग्राम सोरम में निवास करती हैं। उनके…
आजिविका की विभिन्न गतिविधियां ने भगवती को बनाया सफल उद्यमी खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना से ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत गुमगरा खुर्द की रहने वाली श्रीमती भगवती सिंह आज आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख रही हैं। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली भगवती आज न केवल अपने परिवार का संबल बनी हैं, बल्कि समाज में ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। बिहान से मिला आत्मविश्वास का नया सवेरा श्रीमती भगवती सिंह बताती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम बंगुरकेला निवासी ज्ञानु भगत को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ प्राप्त हुआ है। ज्ञानु भगत ने बताया कि…
संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण और विस्तृत जांच के निर्देश विशेषज्ञ दल करेगा स्थल निरीक्षण, प्रतिवेदन के आधार पर संरक्षण व सुरक्षा के कार्य होंगे प्रारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोंडागांव जिले के नवागढ़ क्षेत्र में प्राप्त प्राचीन पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में त्वरित संज्ञान लिया है। मंत्री अग्रवाल ने पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को निर्देशित किया है कि नवागढ़ क्षेत्र में उपलब्ध प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य पुरातात्विक अवशेषों का विशेषज्ञ…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार होगा और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी पहले से अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार 23 जनवरी 2026 से रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत पुलिस विभाग को अधिक…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l पत्रकारों को तनावमुक्त और स्वस्थ रखने के उद्देश्य से रायपुर प्रेस क्लब ने एक अनूठी पहल करते हुए क्लब में विशेष जुंबा ट्रेनिंग सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक जुंबा टीम का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से क्लब के सदस्यों को प्रशिक्षण देगी। इस टीम में संतोष कुमार साहू, अनीता कन्नौजिया और यास्मीन बांधे को शामिल किया गया है, जो अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से पत्रकारों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। जुंबा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 15 मार्च, रविवार को सुबह 6 बजे किया जाएगा।…

