खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शादी समारोह के दौरान एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के कोरबी चौकी इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता लोक-लाज और मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान हो गई। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने छिदिया नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


