खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दाैरान सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि ग्राम गोमगुड़ा के पोडियमपारा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए 226 बटालियन सीआरपीएफ की सी कंपनी द्वारा 14 मार्च को सुबह 5:50 बजे एक विशेष एंबुश ऑपरेशन संचालित किया गया। जवानों ने एफओबी गोमगुड़ा से लगभग 1 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित पोडियमपारा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप साइट का पता चला। इसके बाद पूरे क्षेत्र को तुरंत घेराबंदी कर के9 और बीडीडी स्क्वॉड की मदद से गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई सामान और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया है। विदित हाे कि जैसे-जैसे 31 मार्च की तयसमय सीमा करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे अंदरूनी इलाकाें में नक्सल विराेधी अभियान में और तेजी आती जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए बरामद वस्तुओं में- 1. काला तिरपाल प्लास्टिक 1 नग लगभग 3.3 मीटर, 2. अमोनियम नाइट्रेट 18 किग्रा, 3. छाता 1 नग, 4. पुराना स्टील टिफिन बॉक्स 1 नग, 5. न्यू सील मिल्क डोलू 1 नग, 6. छोटा स्टील चाय का गिलास 1 नग, 7. तांबे की पानी की बोतल 1 नग, 8.आयरन झरना छोटा 1 नग, 9. सिलिंग (काला) 1 नग, 10.पाउच एवं पिट्ठू 2 नग, 11. स्लीपिंग बैग 2 नग, 12.नया पैटर्न सीआरपीएफ पोंचो प्रकार का कपड़ा लगभग 2 मीटर, 13.सिविल कपड़ा -15 नग, 14. हरा पेंट 3 नग, 15. वाटर कूलिंग बैग 1 नग, 16. मेडिकल आइटम-कई आइटम, 17.मेस आइटम-कई आइटम, 18. इलेक्ट्रिकल आइटम चार्जर 1, डेटा केबल बैटरी 4.5 वॉट 1, स्विच 2, इलेक्ट्रिकल वायर 3 मीटर, 19. ड्राइंग मैप चार्ट पेपर 1 नग, 20. पचास लीटर ब्लूड्रम 1 नग, 21. नक्सल पत्रिका 1 नग , 22. चाकू 2 नग बरामद किया गया ।
सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है, 226 बटालियन सीआरपीएफ लगातार क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। उन्हाेने कहा कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सुरक्षाबल पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं। उन्होंने जवानों की सतर्कता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाया जा सके।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


