Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बोधघाट थाना क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी शराब के नशे में विवाद और मारपीट करता था। महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। आरोपी के कब्जे से देसी बंडा चाकू जब्त किया गया।।घटना से इलाके में भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। होली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली त्योहार के मद्देनज़र अंबेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक डॉ. सोनकर द्वारा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के विशेष निर्देश दिए गए हैं। होली त्योहार के दिन 4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन नहीं होगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पूर्व की भांति 24 घंटे निरंतर जारी रहेगी।…
नई दिल्ली। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने आएंगी। ये महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। एक तरफ दक्षिण अफ्रीका है जो लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बनाना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड अपने तीसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब के एक कदम करीब आना चाहेगी। यहां जान लीजिए आंकड़ों के आधार पर सेमीफाइनल मैच में किसका पलड़ा भारी है। टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का 5 बार आमना-सामना हुआ है। इस आंकड़े पर…
नई दिल्ली। विपुल अमृतलाल शाह की सीक्वल, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ काफी विवाद और कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद इस शुक्रवार की शाम को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की शुरुआत तो धीमी हुई लेकिन शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।फिर तीसरे दिन भी इसकी कमाई में तेजी देखी गई। हालांकि अपनी प्रीक्वल द केरल स्टोरी के मुकाबले इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं दिख रही है। चलिए यहा जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मंडे को कितना किया…
नई दिल्ली। होली में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें एक है खट्टी-मीठी इमली की चटनी। काफी लोग होली पर गुड़ डालकर इमली की चटनी बनाते हैं। इमली न सिर्फ स्वाद में खट्टी-मिठी होती है, भोजन का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ ही इमली कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। इमली में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानें यहां… इमली में मौजूद पोषक तत्व इमली में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में अवैध कटाई के बढ़ते मामलों के बीच कोटा परिक्षेत्र में वन विभाग ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। सेमरिया–दानोखार मार्ग के कक्ष क्रमांक पी/805 में दबिश देकर टीम ने सागौन की अवैध कटाई कर परिवहन किए जा रहे 12 नग सागौन लट्ठे और दो पिकअप वाहन जब्त किए। हालांकि कार्रवाई के दौरान वन अपराधी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब्त वाहनों में CG 13 एल 2428 (अनुमानित मूल्य 3 लाख) और CG 10 AY 9034 (अनुमानित मूल्य 5 लाख) शामिल हैं। जब्त सागौन लकड़ी की कुल मात्रा 0.869 घनमीटर आंकी…
वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि ट्रंप कई दशकों से इस मुद्दे पर बिल्कुल साफ और एक जैसी बात कहते रहे हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। व्हाइट हाउस ने उनके पिछले 15 वर्षों के बयानों का एक संकलन भी जारी किया, जिसकी शुरुआत नवंबर 2011 से होती है। उनके शब्द भले थोड़ा बदलते रहे हों, लेकिन उनका जोर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर सहित जिलेभर में सोमवार देर रात शुभ मुहूर्त पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों के अनुसार भद्राकाल की वजह से देर रात का मुहूर्त अत्यंत शुभ माना गया, इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने इसी समय होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। चंद्र ग्रहण के कारण इस वर्ष रंगों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश में पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के…

