खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए होली के दौरान मुखौटे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कई बार असामाजिक तत्व पहचान छिपाने के लिए मास्क या मुखौटे का सहारा लेते हैं, जिससे कार्रवाई में दिक्कत आती है। कमिश्नरेट ने आम लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है तथा चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी से ही होली की धूम मची हुई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर हर तरफ रंग उड़ रहा है। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होली के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


