Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
टमाटर की लालिमा से चमकी किस्मत- किसान लेखराम केवट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल एक हेक्टेयर में टमाटर की खेती से 6 लाख रुपए की हो रही सालाना आय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिलाईगढ़ विकासखंड के महानदी तट पर बसे ग्राम मिरचिद में खेती ने नई दिशा और पहचान हासिल की है। यहां के किसानों ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए टमाटर उत्पादन को आय का सशक्त माध्यम बना लिया है। आज गांव में 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में टमाटर की खेती की जा रही है, जिससे मिरचिद गांव सब्जी उत्पादन के प्रमुख हब के रूप में उभर रहा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जमीनी विवाद में पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 27 में एक परिवार पर 10 से 12 लोगों ने हमला किया। इस हिंसक झड़प में एक शख्स बृजेश मजूमदार की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पखांजूर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस खबर को अध्ययन करके विस्तार पूर्वक आकड़ो के साथ नया खबर बनाकर प्रस्तुत कीजिये।
वैशाख की विकट संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को है। इसे साल की बड़ी चतुर्थी कहा जाता है। विकट संकष्टी चतुर्थी में व्रत कथा जरुर पढ़ना चाहिए तभी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। वैशाख विकट संकष्टी चतुर्थी की कथा श्री कृष्ण ने कहा – ‘हे राजा युधिष्ठिर! जिसने इस कल्याण प्रदायिनी वैशाख की विकट चतुर्थी का व्रत किया है तथा उसे जो भी फल प्राप्त हुआ, मैं उसका वर्णन कर रहा हूँ। प्राचीन काल में रन्तिदेव नाम के एक अत्यन्त कीर्तिमान एवं पराक्रमी राजा थे। जिस प्रकार अग्नि तृण समूहों को भस्म कर देती है उसी प्रकार वे…
नई दिल्ली। IPL 2026 में बीते शनिवार 2 मैच खेले गए, जिनमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। दूसरी ओर राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया। गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी हार रही। अब तक टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं, जिनके बाद जान लीजिए कि आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली राजस्थान रॉयल्स…
नई दिल्ली। फिल्ममेकर आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ से फैंस के दिलों पर जादू कर दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर। दुनियाभर में फिल्म ने किया कितना कलेक्शन? Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1564.30 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 385 करोड़ कमा लिए हैं। 17वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 10 करोड़ की कमाई की। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘पुष्पा…
नई दिल्ली। अप्रैल की बढ़ती गर्मी और लू से बचने के लिए शरीर को अंदर से ठंडा रखना अनिवार्य है। इसके लिए 5 हरी पत्तियां—पुदीना, बेल के पत्ते, हरा धनिया, लेमन ग्रास और पान के पत्ते—अत्यंत लाभकारी हैं। पुदीना अपनी ठंडी तासीर से पेट की जलन और एसिडिटी को खत्म करता है, जबकि बेल की पत्तियां पाचन तंत्र को मजबूत कर लू से बचाती हैं। हरा धनिया शरीर को हाइड्रेटेड और डिटॉक्स रखने में मदद करता है। लेमन ग्रास चाय के रूप में ताजगी प्रदान करती है और ब्लोटिंग कम करती है। वहीं, पान के पत्ते पेट की समस्याओं और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी रायपुर समेत आस पास के इलाकों में में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई है। राजधानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। आईपीएल सीजन के दौरान सक्रिय सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कार, लैपटॉप और मोबाइल सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद हुआ है। सबसे बड़ी कार्रवाई घुमका थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में हुई। यहाँ एक कृषि फार्महाउस के भीतर छिपे सटोरिए हाईटेक उपकरणों के जरिए ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘सांई ऐप’ और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। देर रात लगभग 11:31 बजे आए इन झटकों के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की…

