खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। देर रात लगभग 11:31 बजे आए इन झटकों के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी। झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
हालांकि बस्तर क्षेत्र को भूकंप की दृष्टि से अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, ऐसे में यहां इस तरह जमीन का हिलना लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके इतने तेज थे कि घरों की दीवारें और सामान तक हिलने लगे, जिससे डर का माहौल बन गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति हर क्षेत्र को तैयार रहना जरूरी है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


