खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। आईपीएल सीजन के दौरान सक्रिय सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कार, लैपटॉप और मोबाइल सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद हुआ है।
सबसे बड़ी कार्रवाई घुमका थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में हुई। यहाँ एक कृषि फार्महाउस के भीतर छिपे सटोरिए हाईटेक उपकरणों के जरिए ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘सांई ऐप’ और विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग कर क्रिकेट मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टा खिला रहे थे।
सटोरियों के पास से पुलिस ने 1 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 1 सट्टा लेख कॉपी, 2 लग्जरी कारें (होंडा सिटी और प्रोन्स), 900 रुपये नगद, सट्टा पट्टी में दर्ज करीब 7,68,000 रुपये का सामान जब्त किया है।
इस मामले में पुलिस ने नितिन लिंबू उर्फ मुंकु नेपाली, अमित सोनी, रियाज खान, चन्द्रशेखर सिन्हा और जसमीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन


