Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार
- मुख्यमंत्री साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
- बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार
- छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कांकेर एकलव्य की छात्रा कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में की टॉप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली/नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए आयोजित पत्रकार वार्ता में पूजा विधानी, तोखन साहू तथा पुन्नूलाल मोहले ने संयुक्त रूप से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में ऐतिहासिक सुधार है, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए महापौर पूजा विधानी ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देना केवल सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में एक बार फिर जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए डॉक्टरों की टीम ने 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर प्रदान किया है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई आंख की निचली पलक का सफल ऑपरेशन कर मरीज को बड़ी राहत मिली है। दिसंबर 2025 की दुर्घटना के बाद बढ़ी थी परेशानी प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक दिसंबर 2025 को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे में उसकी आंख की निचली पलक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बेटी के हाथ पीले करने का सपना संजोए एक दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर में बेटी की शादी के लिए खरीदारी कर घर लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम लगरा के रहने वाले इंद्रेश्वर तिवारी (उम्र 56 वर्ष) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (उम्र 48 वर्ष)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम आरापुर में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीन युवक फुलसिंग, प्रियांशु कुर्रे , और देवेंद्र घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से गांव के दो युवक लापता हैं। इन लापता युवकों पर चाकूबाजी का शक जताया जा रहा है। परपा पुलिस को मामले की जानकारी लगते…
जिला चिकित्सालय आयुष एन सी डी क्लिनिक द्वारा तपती गर्मी को लेकर जारी किया एडवाइजरी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विभाग द्वारा वर्तमान में चल रहे लू और तपती गर्मी को लेकर जिला के आम लोगों के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय बताते हुए एडवाइजरी जारी किया गया है। बतादे की जिला चिकित्सालय बेमेतरा में यह आयुष विभाग एन सी डी क्लिनिक अक्टूबर 2024 से संचालित है जिसका लाभ अभी तक लगभग सात हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस क्लिनिक में डॉ चिरंजीवी वर्मा आयुष चिकित्सक एम डी एवं डॉ…
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। यह मिशन महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आजीविका के अवसर प्रदान कर अधिक से अधिक परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और गरीबी कम करना है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के गौरेला विकासखंड के लालपुर पंचायत की श्रीमती पुष्पा बाई पुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि बुलंद हौसले से…
दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग के घने जंगलों, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और दूरस्थ बसाहटों में अब स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। जहां कभी इलाज के लिए लंबी दूरी और अनिश्चितता ही विकल्प थी, वहां अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें खुद लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के दस दिन पूरे होते-होते यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में सफल हो रही है, बल्कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों के मन में भरोसे की नई किरण भी…
आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा इन युवाओं को नई शुरुआत देने के लिए जरूरी दस्तावेजों और सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। दस्तावेजों से लेकर स्वास्थ्य तक पूरा सहयोग पुनर्वासित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सुगमता से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के अंतर्गत बीजापुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की ओर कदम बढ़ाया है। जिले की 19 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक तौर पर ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चयनित इन 19 ग्राम पंचायतों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पिछले दो वर्षों (2024-2026) के दौरान यहाँ बाल विवाह की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय सरपंचों और सचिवों द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बाद अब इन्हें शासन द्वारा औपचारिक मान्यता दी जाएगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति ने एसडीएम पखांजूर को पत्र सौंपकर 24 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है। यह विरोध ग्राम पंचायत पाड़ेगा के आश्रित ग्राम पीवी 85 नवापारा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा किए गए अतिक्रमण अभियान के विरोध में किया जाएगा। इस दिन इस कार्यवाही के विरोध में परलकोट बंद का भी आह्वान किया गया है। समिति द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 17 अप्रैल को प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे कई परिवार बेघर हो गए।…

