Author: Khabar World

संलिप्त लोगों के विरुद्ध की गई कड़ी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर अवैध मादक पदार्थों की खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन और प्रशासन के सभी अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता से जांच करने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ द्वारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही दिव्यांग बच्चियों को भी प्रोत्साहित किया गया और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बारे में फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनीता दुबे ने जानकारी देते हुए…

Read More

प्रदेश के जिलों में 29 गौधाम का होगा उद्घाटन घुमंतू और निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए राज्य में 1460 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण तथा उनके समुचित व्यवस्थापन के लिए “गौधाम योजना” की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम से करेंगे। योजना के अंतर्गत राज्य के अन्य जिलों में भी 29 गौधामों का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, MY Bharat के साथ मिलकर, राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान “VB-G RAM G Youth Digital Campaign” की शुरुआत की गई है। इस अभियान में क्विज़, वीडियो चैलेंज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों के माध्यम से देश भर के युवा डिजिटल जन-आंदोलन से जुड़ सकेंगे। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे और अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रुप से प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो तैयार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। अटल सदन भाजपा कार्यालय बीजापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद वंदे मातरम् और राजगीत के साथ सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर कुल पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अलग-अलग वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से…

Read More

मां और शिशु के सुखद भविष्य की ओर एक सशक्त कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मां बनना हर स्त्री के जीवन का सबसे सुखद और पवित्र अनुभव होता है। किंतु यह अनुभव केवल आनंद का नहीं, बल्कि अनेक जिम्मेदारियों और चुनौतियों का भी होता है। गर्भावस्था के दौरान स्त्री के शरीर और मन दोनों में परिवर्तन आते हैं। ऐसे समय में पौष्टिक आहार, उचित चिकित्सकीय देखभाल और मानसिक संबल की आवश्यकता होती है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह सब संभव नहीं हो पाता। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वर्ष…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य के बाद से इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। देश से नक्सलवाद के सफाए की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और बचे हुए नक्सलियों के पास केवल 17 दिन शेष हैं। बस्तर संभाग में सुरक्षाबलाें के द्वारा नक्सलियों के सफाए के लिए लगातार उत्तर व दक्षिण बस्तर के नक्सलवाद से ग्रस्त कोर इलाके व अबूझमाड़ व नेशनल पार्क…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। इस जन-कल्याणकारी योजना का आगाज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया । इस योजना का मुख्य ध्येय निम्नदाब श्रेणी के घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं को उनके लंबे समय से लंबित बिजली बिलों के बोझ से मुक्त कर आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना का सबसे व्यापक प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा, जहां के हजारों परिवारों को दशकों पुराने बकाया बिलों से मुक्ति मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 08 से 14 मार्च 2026 तक ’विश्व ग्लाकोमा सप्ताह’ आम जनता के बीच ग्लूकोमा की शीघ्र पहचान, समय पर निदान और प्रबंधन के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जा रहा है, जिसका थीम ‘‘ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना‘‘ है। डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। आज 12 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों में उपयोग करते हुए पाए गए। इनमें गुजराती स्वीट्स से 2 सिलेंडर, चाचा भतीजा से 1 सिलेंडर, जय…

Read More