खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। अटल सदन भाजपा कार्यालय बीजापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद वंदे मातरम् और राजगीत के साथ सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर कुल पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अलग-अलग वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दीपेश अरोरा, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, महामंत्री संजय लुकंड़, महामंत्री फूलचंद गागड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक राव, महिला मोर्चा के सहित भाजपा के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


