Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा
Author: Khabar World
एलपीजी की जिले में पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य विभाग द्वारा नियमानुसार बुकिंग की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के विरुद्ध खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई इस छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जप्त किए गए। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि अवैध भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और बुकिंग नियमानुसार…
तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू के प्रगतिशील किसान श्री भुखन लाल और श्री रामाधार साहू की मेहनत और नई तकनीकों को अपनाने की सोच आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। पहले वे पारंपरिक खेती करते थे, जिससे आय सीमित थी। लेकिन समेकित उद्यानिकी विकास योजना के तहत उद्यानिकी विभाग से मिले मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा ही बदल दी। श्री भुखन लाल ने अपने 2 हेक्टेयर खेत में कटहल एवं नींबू के पौधे लगाए और साथ ही अंतरवर्ती फसल के रूप में बैंगन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी का कार्य लगातार गति पकड़ रहा है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न उपार्जन केंद्रों में खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सहजता से मिल सके। इसी क्रम में विकासखंड नवागढ़ स्थित सेवा सहकारी समिति नवागढ़ में अरहर उपार्जन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे पहले परपोड़ी एवं खंडसरा समितियों में भी खरीदी प्रारंभ की जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम बेरलाकला निवासी टिकेश्वरी साहू ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से मिले लाभ को अपने जीवन में महत्वपूर्ण सहारा बताया। टिकेश्वरी साहू ने बताया कि उनका परिवार कृषि पर निर्भर है और गृहिणी होने के कारण वे परिवार की आय पर आश्रित थीं। सीमित संसाधनों के चलते उन्हें अपनी आवश्यकताओं में कटौती करनी पड़ती थी, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था। गर्भावस्था की जानकारी मिलने पर खुशी के साथ-साथ…
स्कूल शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न संयुक्त बैठक में शिक्षा और योजनाओं की हुई गहन समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित करना रहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित, सुदृढ़ एवं उज्ज्वल बनाने के…
प्रशासन ने जारी की अंतिम चेतावनी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अप्रारंभ एवं अधूरे पड़े आवासों की समीक्षा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जहां प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया या बीच में ही कार्य रोक दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत पात्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (रे.) के निवासी श्री कौशल यादव का जीवन पहले काफी कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था। वे अपने परिवार के साथ खपरे और टीन की छत से बने कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे घर के भीतर रहना भी मुश्किल हो जाता था। कई बार परिवार को रात भर जागकर बारिश से बचाव करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना बनकर रह गया था। ऐसे समय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा,। जिले के कोन्टा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय की 10वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के स्वास्थ्य जांच में चिकित्सकों ने गर्भवती हाेने की पुष्टि की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले के उजागर होते ही कोन्टा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भी स्थानीय स्तर पर पढ़ने वाला छात्र है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के पशुधन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण का यह अभियान पूरे जिले में 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी सातों विकासखण्डों में खुरहा-चपका टीकाकरण का एक विशेष महाअभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं को कवर किया जा रहा है। पालतू मवेशियों में इस गंभीर खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले भर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी…

