Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम को खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। भाई की डांट से क्षुब्ध होकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था; पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थीं। शोर सुनकर जब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी एक माह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। उरला थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और टीम मौके पर जांच कर रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर स्थित बिलासपुर जलाशय (डैम) में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। डैम का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण लाखों गैलन पानी अनियंत्रित होकर निचले रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इस घटना ने एक दर्जन से अधिक गांवों में तबाही मचा दी है, जिससे हजारों ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है। बता दें कि दो दिन पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन किए। उन्होंने बताया, शक्ति आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोंगरगढ़ के पावन पर्वत पर विराजमान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस पावन अवसर पर नीचे स्थित माँ छोटी बम्लेश्वरी के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से हम सभी के जीवन…
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। देवी चंद्रघंटा वीरता, शौर्य और सुरक्षा की देवी मानी जाती हैं। माता के मस्तक पर अर्धचंद्र की आकृति है और घंटी के आकार में उनका आभूषण उन्हें विशेष बनाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने के साथ उनसे जुड़ा एक खास उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में न केवल साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि शत्रु भी दोस्त बनने लगते हैं। मां चंद्रघंटा के विशेष उपाय शनिवार 21 मार्च 2026 को मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सुबह स्नान करने के बाद सफेद दूध में हल्दी मिलाकर यह…
नई दिल्ली। नजर और सब्र के साथ, रणवीर सिंह सबसे बड़े भारतीय स्टार बन गए है। ‘धुरंधर 2’ ने ‘धुरंधर’ की इस लाइन को सच साबित कर दिया है, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है।” धुरंधर द रिवेंज पहले ही एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बेंच मार्क सेट किए हैं। फिल्म का इतना बज बना हुआ है कि पेड प्रीव्यू शोज के बाद जहां इसने ऐतिहासिक ओपनिंग की तो वहीं दूसरे दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया और कमाई के सारे रिकॉर्ड…
नई दिल्ली। मार्च और अप्रैल को वसंत ऋतु कहा जाता है। सर्दियों में शरीर में कफ जमा हो जाता है, लेकिन वसंत में यह कफ पिघलने लगता है। इसके कारण इन महीनों में सर्दी-खांसी, आलस, पाचन की कमजोरी और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस समय खान-पान और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार वसंत ऋतु में सुबह जल्दी उठना और व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है। सही दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और मौसम से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ कैंप पर हुए माओवादी हमले के मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट बीजापुर जिले के धर्मावरम क्षेत्र में स्थापित नए कैंप पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें सीआरपीएफ के करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2024 को माओवादियों ने एक साथ बीजापुर के धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित सीआरपीएफ कैंपों पर समन्वित हमला किया था। इस बड़े हमले में लगभग 300 माओवादी शामिल थे, जिन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। NIA द्वारा दाखिल सप्लिमेंट्री चार्जशीट में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने गौरेला जनपद के 8 पंचायत सचिवों द्वारा 15वें वित्त आयोग मद की कुल 1 करोड़ 19 लाख 56 हजार रुपये की अनियमित भुगतान संबंधित वेन्डर को करने पर निलंबित कर दिया है। गुरुवार को जारी अलग-अलग निलंबन आदेश में कहा गया है कि पंचायत सचिवों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम के विपरीत होने पर पंचायत सेवा अनुशासन और अपील नियम 1999 में प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए उन्हें निलंबित किया जाता है। निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में ग्राम पंचायत तेन्दुमुढ़ा के सचिव उमा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 20 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के अनुसार, 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की…

