खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर स्थित बिलासपुर जलाशय (डैम) में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। डैम का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण लाखों गैलन पानी अनियंत्रित होकर निचले रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इस घटना ने एक दर्जन से अधिक गांवों में तबाही मचा दी है, जिससे हजारों ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन से पानी खोलने की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने खुद पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान डैम का एक हिस्सा टूट गया और पानी तेजी से बहते हुए कई गांवों में घुस गया।
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार पानी को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। टूटे हुए गेट को ठीक करने के लिए भी टीमें पिछले 17 घंटे से लगातार काम में जुटी हुई हैं। लगातार पानी बहने से जलाशय का स्तर तेजी से कम हो रहा है, वहीं प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


