खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 20 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के अनुसार, 21 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला में करीब 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान: 36.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान: 17.1°C जगदलपुर में दर्ज की गई है।
तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय
प्रदेश में मौसम के बदलाव के पीछे तीन बड़े सिस्टम काम कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा : 0.9 किमी ऊंचाई पर बना सिस्टम नमी वाली हवाओं को खींच रहा है।
द्रोणिका रेखा (ट्रफ लाइन) : मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ तक फैली छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्से में अस्थिरता बढ़ा रही है।
आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात : 3.1 किमी ऊंचाई पर सक्रिय बंगाल की खाड़ी से नमी खींचकर प्रदेश में ला रहा है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


