Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
Author: Khabar World
संकल्प से संवरेगा विकसित छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1.87 लाख करोड़ का विनियोग विधेयक पारित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख 87 हजार 500 करोड़ रुपये का व्यापक और जनोन्मुखी विनियोग विधेयक प्रस्तुत करते हुए राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत खाका सामने रखा है। विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के 3 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य समावेशी विकास,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। प्रार्थी द्वारा थाना सरगांव में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.03.2026 को इसकी नाबालिग लड़की को संदेही राहुल यादव निवासी मेढ़की के द्वारा नाबालिक जानते हुए उसके वैध संरक्षकता से उसके जानकारी के बिना बहला फुसलाकर भगाकर/अपहरण कर कहीं ले जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सरगांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 33/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 बार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन बारों के लाइसेंस 3 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह आदेश 17 मार्च 2026 को जारी किया गया। इन बारों में रास्ता, ग्रैंड इंपीरिया और क्लब मिथ्या शामिल हैं, जहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। बताया गया है कि, पुलिस कमिश्नर ने 24 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान ये सभी बार निर्धारित समय सीमा के बाद यानी रात 12 बजे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महासमुंद पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (CG 04 PY 7882) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे तीन बैगों से 54 लाख 60 हजार रुपये कीमत के 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। कार में सवार विरेन्द्र प्रधान (50 वर्ष) – मठपारा रायपुर, टिकेश कुमार साहू (38 वर्ष) –…
जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिम्मेदारी से बचने के प्रयास में लगे हैं- कांग्रेस खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के गंगालूर सरकारी पोर्टा केबिन कन्या छात्रावास से जुड़े गंभीर मामले की जांच हेतु कांग्रेस द्वारा गठित 9 सदस्यीय स्तरीय जांच दल ने 18 मार्च को गंगालूर स्थित छात्रावास का दौरा किया और स्थानीय ग्रामीणों, पीड़ितों के परिजनों, अधीक्षक, शिक्षकों तथा कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली। जांच दल ने पाया कि पीड़ित छात्राएं नियमित रूप से सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं, पोर्टा केबिन छात्रावास में रहती थीं और माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में भी नियमित…
*प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक* *आरु साहू के छत्तीसगढ़ी गीतों से लोकरंग से सराबोर हुआ महोत्सव* KWNS – टेकेश्वर दुबे ,कवर्धा । भोरमदेव महोत्सव की संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ की लोक और शास्त्रीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य का खास माहौल रहा, जिससे वातावरण खुशहाल और जीवंत हो गया। प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय और अन्य जिलों से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत, भजन और पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों का खूब मन मोहा। दर्शक देर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावाल की सरपंच जयंती कश्यप आज ग्रामीण नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों, स्वच्छता जागरूकता और सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। गत 11 मार्च 2026 को सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत यूनिसेफ द्वारा उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंत्रालय में उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 सरपंच उपस्थित थे, लेकिन बस्तर की जमीनी स्तर पर सक्रिय और कर्मठ नेतृत्व के लिए…
एलपीजी की जिले में पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य विभाग द्वारा नियमानुसार बुकिंग की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के विरुद्ध खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई इस छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जप्त किए गए। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि अवैध भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और बुकिंग नियमानुसार…
तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू के प्रगतिशील किसान श्री भुखन लाल और श्री रामाधार साहू की मेहनत और नई तकनीकों को अपनाने की सोच आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। पहले वे पारंपरिक खेती करते थे, जिससे आय सीमित थी। लेकिन समेकित उद्यानिकी विकास योजना के तहत उद्यानिकी विभाग से मिले मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा ही बदल दी। श्री भुखन लाल ने अपने 2 हेक्टेयर खेत में कटहल एवं नींबू के पौधे लगाए और साथ ही अंतरवर्ती फसल के रूप में बैंगन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार की प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी का कार्य लगातार गति पकड़ रहा है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न उपार्जन केंद्रों में खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सहजता से मिल सके। इसी क्रम में विकासखंड नवागढ़ स्थित सेवा सहकारी समिति नवागढ़ में अरहर उपार्जन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे पहले परपोड़ी एवं खंडसरा समितियों में भी खरीदी प्रारंभ की जा…

