Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
नई दिल्ली। इस समय आम का सीजन चल रहा है। आपको जगह-जगह ठेलों पर आम मिल जाएंगे। यह गर्मियों में हर किसी का पसंदीदा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग आम को खाने से पहले पानी में क्यों भिगोते थे? यह सिर्फ एक पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण और सेहत से जुड़े कई फायदे हैं। आम को भिगोने से न केवल उसका स्वाद बेहतर होता है, बल्कि यह कई हानिकारक तत्वों को भी हटा देता है। आइए जानते हैं कि खाने से पहले आम को भिगोना क्यों जरूरी है और इसके क्या-क्या फायदे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। नौतपा के बीच हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। नौतपा के शुरुआत वाले दिन से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हीं, मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश होने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉ संदीप दवे की 91 वर्षीय माता शशिकला दवे का आज दुखद निधन हो गया है। इनकी अंतिम यात्रा डॉ दवे के VIP रोड स्थित निवास D – 91 से शाम 4 बजे मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकलेगी। कौन हैं डॉ संदीप दवे डॉ. संदीप दवे रायपुर के एक शीर्ष गैस्ट्रो सर्जन हैं और उन्हें उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में कुल 36 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने जनरल सर्जरी में एमबीबीएस, एमएस और FIAGES पूरा किया। उन्होंने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित 30,000 ऑपरेशन और ओपन सर्जरी से संबंधित 10,000 ऑपरेशन किए। वह 1991…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में ओपी चौधरी ने लिखा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। आपका संकल्प, दूरदृष्टि और नेतृत्व भारत को खेल महाशक्ति बनाने व युवाओं को सशक्त करने की दिशा में राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरणादायक है। प्रभु श्रीराम जी से आपके खुशहाल, सुयशपूर्ण, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शराब कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग स्थित पांच ठिकानों पर आज सुबह दबिश दी है। इस बीच खबर है कि एसीबी के अधिकारी शराब घोटाले में फरार विजय भाटिया को दिल्ली स्थिति उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ लेकर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया के ठिकानों पर शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी, एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारी तीन बार छापा मार चुके हैं। अबकी बार ईओडब्ल्यू के छह अधिकारियों के विजय भाटिया के निवास पर दबिश देने की खबर है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज से 7 जून तक प्रदेश में ‘चावल उत्सव’ मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को तीन माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन कर दिया गया है। सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, दुर्ग और कोण्डागांव जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह रायपुर से रवाना होकर दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी में “कुर्मी क्षत्रिय समाज महाधिवेशन” में शामिल होंगे। इसके बाद वे कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में ” भोंगापाल बुद्ध महोत्सव” में भाग लेंगे। लौटकर रायपुर में “देवांगन महाकुंभ-2025” कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस दौरे के बाद वे शाम को रायपुर निवास लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l कार्टून वॉच द्वारा निर्मित अहिल्या बाई होलकर कॉमिक्स के उड़िया संस्करण का विमोचन कल भुवनेश्वर में किया गया. इसका विमोचन करते हुए उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माँझी ने कहा कि यह कॉमिक्स बच्चों को अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी. इस अवसर पर उड़ीसा की विधान सभा की स्पीकर सूरमा पाधी, कैबिनेट मिनिस्टर, संस्कृति मंत्री सूर्यबंश सूरज और भाजपा की उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे उपस्थित थी. उल्लेखनीय है कि इस कॉमिक्स का लेखन और संपादन त्र्यंबक शर्मा ने किया है और इसके हिंदी संस्करण का प्रकाशन भगवती साहित्य संस्थान…
*खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायपुर और धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – हेमलता निषाद, दुर्ग l नगर पंचायत पाटन में अपनी 33 साल की सेवाएं पम्प चालक के रूप में दिए हरीशचंद निर्मल को सेवानिवृत्त होने पर आज बधाई दिए l प्रमुख रूप से इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,सभापति केवल देवांगन,जितेंद्र निर्मलकर,देवेंद्र ठाकुर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल,डॉ बीरेंद्र गुनीराम कौशिक,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,इंजीनियर अर्जुन निर्मल सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद थे।

