खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। नौतपा के बीच हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। नौतपा के शुरुआत वाले दिन से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हीं, मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई थी। इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों तक बारिश के हालात बने रहेंगे। इसी वजह से मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, दक्षिण बस्तर, बालोद, कांकेर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में जमकर बारिश होगी। इस बार प्रदेश में मानसून के पहुँचने से पहले ही बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें


