खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l कार्टून वॉच द्वारा निर्मित अहिल्या बाई होलकर कॉमिक्स के उड़िया संस्करण का विमोचन कल भुवनेश्वर में किया गया. इसका विमोचन करते हुए उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माँझी ने कहा कि यह कॉमिक्स बच्चों को अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी. इस अवसर पर उड़ीसा की विधान सभा की स्पीकर सूरमा पाधी, कैबिनेट मिनिस्टर,

संस्कृति मंत्री सूर्यबंश सूरज और भाजपा की उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे उपस्थित थी. उल्लेखनीय है कि इस कॉमिक्स का लेखन और संपादन त्र्यंबक शर्मा ने किया है और इसके हिंदी संस्करण का प्रकाशन भगवती साहित्य संस्थान द्वारा हाल ही में किया गया था. श्री शर्मा ने बताया कि माता अहिल्या बाई होलकर के 300 वें जन्म समारोह के अवसर पर 30 मई 2025 को भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में इसका विमोचन किया गया. इसका उड़िया अनुवाद लेनिन मोहंती ने किया है l


