Author: Khabar World

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी परिदृश्य को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत ‘छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026’ को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया है। यह संशोधन मुख्य रूप से अवैध कॉलोनाइजिंग को रोकने और शहरी विकास में तेजी लाने के लिए लाया गया है। सदन में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नगर विकास योजनाएं तैयार करने और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल से माह जून तक तीन माह का चांवल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरित किया जाएगा। कांकेर जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के बीपीएल राशन कार्डधारी (अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन एवं निराश्रित) परिवारों को माह अप्रैल से जून 2026 तक चांवल वितरण करने हेतु शासन से एकमुश्त आबंटन प्रदाय किया गया है। इस प्रकार सामान्य राशन कार्डधारियों (एपीएल) को चांवल तथा अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, चना गुड़ एवं नमक का वितरण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तोकापाल में एक आशिक युवक हिमांशु मौर्य ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात नही करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य उम्र 24 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही है। दूर दराज से भक्त देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सुबह भीड़ थोड़ी कम थी, लेकिन अब गर्भगृह से लेकर सिंह द्वार तक भक्तों की लंबी कतार लगती दिख रही है। सिर्फ बस्तर से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं। मंदिर परिसर में लगे करीब 24 से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों से मंदिर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रवि मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के बोड़ला विकासखंड के रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब गृह मंत्री विजय शर्मा ने बहुप्रतीक्षित ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ सदन के पटल पर रखा। विधेयक के प्रावधानों और उसकी वैधानिकता को लेकर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया और अंततः कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर निकल गए। गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधेयक पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि 11 राज्यों के ऐसे ही मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं,…

Read More

​खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कुम्हारपारा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक किशोर ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर न केवल 12वीं कक्षा का छात्र था, बल्कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार को सहयोग देने के लिए एक दुकान में काम भी करता था। घटना के वक्त किशोर अपने कमरे में था, जहाँ उसने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और तत्काल इसकी सूचना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान रायपुर शहर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने सवाल पूछा कि रायपुर संभाग में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या, बलात्कार, बलवा, चोरी और डकैती के कितने मामले दर्ज हुए हैं। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर देते हुए आंकड़े पेश किए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर में बताया कि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच रायपुर संभाग में हत्या के 510, बलात्कार के 1885, बलवा के 677, चोरी के 6293 और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार मिलने वाले जवानों-अधिकारियों को नियोक्ता, यानी जिस बल में वे भर्ती होते हैं, उन्हें 1 बार में 20 लाख की सम्मान राशि दी जाती है। उसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से उन्हें 20 हजार प्रति माह जीवन भर के लिए दिया जाता है। इस बात की जानकारी गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के सवाल के जवाब में दी। विधायक रामकुमार टोप्पो ने गृह मंत्री विजय शर्मा से पूछा कि क्या वीरता कार्य पर पदक प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य सशस्त्र…

Read More