खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कुम्हारपारा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक किशोर ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर न केवल 12वीं कक्षा का छात्र था, बल्कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार को सहयोग देने के लिए एक दुकान में काम भी करता था।
घटना के वक्त किशोर अपने कमरे में था, जहाँ उसने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर किशोर के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाया जा सके।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


