Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के समग्र विकास और सहज शिक्षा वातावरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल “बाल मैत्री (Buddy Buddy)” कार्यक्रम के रूप में सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई यह पहल आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय तक बच्चों के संक्रमण को सरल और सहज बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है। जीवन के प्रारंभिक छह वर्ष बच्चों के मस्तिष्क और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 20 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एक वेबीनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों, पक्षी मित्रों, पैराटैक्सोनॉमिस्ट, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेबीनार के संयोजक मातेश्वरन व्ही. सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने अपने उद्बोधन में गौरैया की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गौरैया संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। साथ ही, उन्होंने प्रतिभागियों से इस दिशा में सक्रिय रूप से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बरामद 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के आईईडी को सुरक्षित नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए। सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी की वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई। आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आई और इसमें बैठे कई श्रद्धालु घायल हो गए। चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 से 6 श्रद्धालु गंभीर और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बंपर तबादलकिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 213 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में 29 महिला आरक्षकों के नाम भी शामिल है।
चैत्र नवरात्रि 2026 के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, देवी कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी। इनकी पूजा मात्र से ही व्यक्ति के जीवन में सेहत और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन मां को खास तरह का भोग लगाने का महत्व है, जिसमें मालपुआ प्रमुख रूप से शामिल है। मां कूष्मांडा को मालपुआ क्यों प्रिय हैं? धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां कूष्मांडा को मीठा मिष्ठान खासतौर से काफी पसंद है। मालपुआ एक पारंपरिक मिठाई है, जो घी और शक्कर से…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित एक्शन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ का फीवर पूरी दुनिया पर चढ़ गया है। रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। हैरानी की बात ये है कि महज 48 घंटों में ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है। इसके अलावा, इसने कई अन्य फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहर बरपा और कई बड़ी फिल्मों से आगे निकल गई है। दूसरे दिन इसने…
चैत्र नवरात्र आते ही पूजा-पाठ में कई चीजों का महत्व बढ़ जाता है, जिनमें दूब घास भी खास होती है। मान्यता है कि बिना दूब घास के मां जगदम्बा की पूजा अधूरी मानी जाती है। नवरात्र में मां को दूब अर्पित की जाती है और कन्या पूजन के समय भी इससे पैर छूने की परंपरा है। अधिकतर लोग दूब घास को सिर्फ धार्मिक नजर से देखते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में इसे ‘अमृत’ कहा गया है, यानी ऐसी चीज जो शरीर को ताकत और संतुलन दे। यह न सिर्फ इंसानों के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश की सबसे तेज़ और हाईटेक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस अब तस्करों के निशाने पर आ गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेहद सटीक इनपुट के आधार पर चली संयुक्त कार्रवाई में नशे का ऐसा जाल बेनकाब हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, AC 2 कोच में चुपचाप घेरा डाला गया। संदिग्ध हरकतों पर नजर रखते हुए जब दो युवतियों के बैग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बता दें कि शनिवार…

