Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर थाना में तीन नक्सलियों संगीता कुंजाम, संजू और लखमू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। तीनों नक्सली बिना हथियार के थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस तीनों आत्मसर्पित नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के अभियान और सरकार की आत्मसमर्पण नीति के चलते माओवादी संगठन के सदस्यों पर दबाव बढ़ रहा है। यही कारण है कि कई नक्सली सदस्य मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में चल रहे सुरक्षा प्रयासों की प्रभावशीलता को भी…
स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वदेशी मेला में लगे प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और उनके निर्माण एवं विशेषताओं के बारे में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। यूं तो गुलाब हम सभी को बेहद पसंद होते हैं। गुलाब के विविध रंग बिना कुछ कहे ही मन को अपनी ओर खींच लेते हैं। उनकी मोहक आभा और कोमलता सहज ही मन में आकर्षण उत्पन्न कर देती है। शादी-विवाह, जन्मदिन, त्यौहार या किसी प्रियजन के चेहरे पर मुस्कान लानी हो — गुलाब का फूल या गुलदस्ता हमेशा पहली पसंद रहता है। इसी बढ़ती मांग को अवसर में बदलकर सूरजपुर जिले के ग्राम डुमरिया निवासी किसान भोला प्रसाद अग्रवाल ने आधुनिक खेती के माध्यम से सफलता की एक मिसाल कायम कर दी है। पारंपरिक खेती से आधुनिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर गांजा तस्करी करने की बड़ी वारदात पुलिस ने पकड़ी। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बोलेरो एम्बुलेंस से 20 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान चरौदा मोड़ पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो बोरे में गांजा पाया गया। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपियों सलमान खान और शिराज पठान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा के साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के लिए रायपुर रवाना होने से कुछ ही दिन पहले अरुणाचल प्रदेश की 21 वर्षीय वेटलिफ्टर अनाई वांगसु अस्पताल के बिस्तर पर थीं। उनकी पुरानी गैस्ट्रिक समस्या एक बार फिर उभर आई थी और ताकत लौटाने के लिए उन्हें इंट्रावेनस फ्लूइड्स पर रखा गया। ऐसे में उनके इन खेलों में भाग लेने पर ही सवाल खड़े हो गए थे। अनाई के लिए यह संघर्ष नया नहीं है। 2019 से वह इस बीमारी से जूझ रही हैं, जो बिना किसी चेतावनी के उन्हें कमजोर, डिहाइड्रेटेड और थका हुआ बना देती है—एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस…
रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला शीर्ष तीन में अरुणाचल, आंध्र प्रदेश और हिमाचल के खिलाड़ी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। 28 मार्च 2026 को आयोजित इस मुकाबले में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी लालू ताकू ने कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और…
पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता- फवाहों से दूर रहने की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व के…
कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी नई दिल्ली। RCB vs SRH मैच के साथ आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का आगाज हो जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर (M Chinnaswamy Stadium) पर होने वाले इस मैच को जीतकर सकारात्मक शुरुआत चाहेगी। टीम ने पिछले संस्करण अपना पहला खिताब जीता था। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था, फिलहाल उनके कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हैं और तब तक ईशान किशन के हाथों में कमान सौंपी गई है। जानिए आज होने वाले इस मैच की ए टू जेड डिटेल। RCB vs SRH…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार मकान में नहाने के लिए था। मासूम बच्ची की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, रोज़ी-मजदूरी करने वाले रमेश सिंह अपने परिवार के साथ उस निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 5 वर्षीय बेटी नहाने के समय खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख पिता रमेश और उनकी…

