खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर गांजा तस्करी करने की बड़ी वारदात पुलिस ने पकड़ी। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बोलेरो एम्बुलेंस से 20 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
नाकाबंदी के दौरान चरौदा मोड़ पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो बोरे में गांजा पाया गया। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपियों सलमान खान और शिराज पठान को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गांजा के साथ बोलेरो एम्बुलेंस, नगदी और मोबाइल भी जब्त किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये से अधिक है। वर्तमान में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


