Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ब्लॉक नवागढ़ अंतर्गत आज 24 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत गोढीकला, कंवराकांपा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। सभा में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे 16 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए स्व-गणना कार्य में पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ भाग लें, ताकि सटीक और पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम दिव्या पोटाई ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के समग्र विकास के लिए सटीक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने 1998-99 एल.वी. संवर्ग के शिक्षकों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उन्हें उनकी देय तिथि से पुरानी पेंशन का लाभ देने का रास्ता साफ कर दिया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य शासन द्वारा दायर रिट याचिका क्रमांक 325/2026 को खारिज कर दिया है। इससे पहले 17 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने भी शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शासन को निर्देश दिया था कि 120 दिनों के भीतर 1998-99 एल.वी. संवर्ग शिक्षकों को उनकी देय तिथि से पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए।…
निःशुल्क बीज व तकनीकी मार्गदर्शन से मिला बेहतर लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसका सफल उदाहरण मुंगेली जिले के कृषक गोविंद जायसवाल हैं, जिन्होंने योजना के तहत सरसों फसल से बेहतर लाभ अर्जित किया है। रबी वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत उन्हें सरसों की उन्नत किस्म पी.एम.-32 का बीज 01 एकड़ क्षेत्र के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उनके गांव में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। कृषक श्री जायसवाल ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली स्थित आधार सेवा केन्द्र द्वारा आमजनों की आधार कार्ड में संशोधन संबंधित समस्याओं का निराकरण कर राहत पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम निपनिया की निवासी कुमारी करुणा जांगड़े के लिए आधार कार्ड में दर्ज एक छोटी सी त्रुटि उनके जीवन की बड़ी बाधा बन गई थी। आधार में उनकी जन्मतिथि 11 जून 2009 अंकित थी, जबकि वास्तविक जन्मतिथि 11 सितंबर 2006 थी। इस गलती के कारण उन्हें शैक्षणिक एवं अन्य कार्यों में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करुणा और उनके पिता श्री तुलसी जांगड़े ने आधार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूल भवन की दीवार को क्षतिग्रस्त कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम परपा में 191.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का लोकार्पण आज शुक्रवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार अंतिम छोर पर बैठी बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। परपा में इस छात्रावास के बनने से अब दूर दराज की छात्राओं को नियमित पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा। बेहतर बुनियादी ढांचा ही क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की नींव है, औऱ इस सर्वसुविधायुक्त भवन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे लापता हो गए हैं। शहर की जनता से इनका अब कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि महापौर संजय पांडे अब जगदलपुर नगर निगम के नहीं बल्कि अपनी पार्टी एवं चुनावी प्रचार प्रसार के महापौर बने हुए हैं। जगदलपुर नगर निगम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जनता की मूलभूत सुविधाएं व शहर में साफ-सफाई, नाली निर्माण,पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों जैसे विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। शहर में भीषण गर्मी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाली दी। मृतिका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है। आरोपी का नाम संतलाल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रमेन डेका से आज फिल परमार्थ आश्रम, भिलाई के संस्थापक अमित राज ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम की गतिविधियों एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी। आश्रम द्वारा सड़कों पर लावारिस अवस्था में घूम रहे बुजुर्गों तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों का रेस्क्यू कर उन्हें आश्रम में आश्रय दिया जाता है। वहां उनके उपचार, देखभाल, भोजन तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक आश्रम के माध्यम से 208 लोगों को राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में आश्रम में 94…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां जिले में अंतिम चरण पर हैं। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर में कुल 46 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 12,136 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। हालांकि यह परीक्षा प्रदेश के चुनिंदा 16 जिलों में आयोजित की जा रही है, लेकिन इसमें सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की समय-सारणी के अनुसार यह लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से…

