Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कांकेर एकलव्य की छात्रा कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में की टॉप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
- आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026: 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
- लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 के लिए आवेदन 1 मई से
- भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा , जल प्रबंधन का ऐसा मॉडल जो पूरे देश के लिए बना मिसाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
- भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा
- भीषण गर्मी का कहर: बलौदाबाजार प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी ₹4 लाख की राहत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं और उन्होंने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 10 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे राज्य नीति आयोग जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है और गुरुवार से यहां से कामकाज शुरू हो जाएगा। इससे पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय से संचालित हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, C-3 बंगले में पहले उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री Vijay Sharma का निवास हुआ करता था। अब उनके नवा रायपुर शिफ्ट होने के बाद यह बंगला खाली हो गया था। इसी वजह से अब इस भवन को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। रायपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की घोषित उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं चर्चा है कि पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। लक्ष्मी वर्मा ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रामानुजगंज। होली का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया जब रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर साल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4 बजे लावा रोड पर ग्लेंजा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े साल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आज बुधवार काे नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षणार्थियों के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल लगाकर, मिष्ठान वितरण कर और होली गीतों पर सामूहिक नृत्य कर भाई-चारे और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का वातावरण देखा गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने इसे आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द्र के साथ आगे बढ़ने का पर्व बताया। जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि सनातन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में आज, 4 मार्च धुलेंडी का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकाें में भी लोग रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं और भाई-चारे का यह उत्सव धूमधाम से जारी है। जगदलपुर सहित पूरे जिले में लोग टोलियों में निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे हैं। बच्चों में पिचकारी और गुब्बारों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। होली के उपलक्ष्य पर राज्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष नेतृत्व ने बस्तर के सुरक्षा कैंप एवं बेस कैंप का दौरा कर वहां तैनात जवानों को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया। होली के अवसर पर शीर्ष पुलिस एवं केंद्रीय बल नेतृत्व जवानों के बीच की उपस्थिति केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व और जवानों के बीच अटूट विश्वास एवं एकजुटता का प्रतीक है। बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों के उन सभी छग.पुलिस/सीआरपीएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी/एसएसबी/सीएपीएफ जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर रहकर क्षेत्र की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आत्मसमर्पित नक्सली नेता भूपति, जो कभी प्रतिबंधित नक्सली संगठन की पोलित ब्यूरो व केंद्रीय समिति का सदस्य रहा और केंद्रीय वैचारिक प्रभारी के तौर पर नक्सली विचारधारा की देश भर में अगुवाई करते हुए वर्षों तक हिंसा की उस राह पर चला, जहां उत्सव की जगह जंगल की जंग थी, लेकिन आत्मसमर्पण के बाद आत्मसमर्पित नक्सली नेता भूपति इस बार बारूद की जगह रंग और गुलाल में सराबोर दिखा । छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ उसने होली मनाई। इस बार उसके हाथ में हथियार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली…

