Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम अधिकृत रूप से बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से अनुमोदन के बाद कल प्रभावी हुआ है। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड करने की मुख्य वजह यह है कि कंपनी सिर्फ अपने मुख्य काम, यानी स्टील उत्पादन पर अधिक ध्यान देने और भविष्य में एक मज़बूत स्टील कंपनी के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए नाम से कंपनी को देश और विदेश, दोनों जगह अपनी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने 5वीं कक्षा में अध्ययनरत गरीब छात्र को टीसी और अंकसूची के लिए उससे 40 हजार रुपए की मांग करने पर छात्र बबलू कावरे की मां तारा कावरे ने कलेक्टर से अंकसूची और ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाने के लिए गुहार लगाई है । तारा कावरे ने बताया की कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक बबलू ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई किया है। उन्हें पहले बताया गया था, कि शिक्षा नि:शुल्क है। दरअसल बीपीएल कार्ड द्वारा नि:शुल्क अध्ययन की लालसा देकर एडमिशन कराया गया था। अब मेरे बच्चे बबलू कावरे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘सशक्त मां – स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके माध्यम से मातृत्व और बाल कल्याण योजनाएं संचालित हैं, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बड़ा सहारा मिला है। योजना के तहत् पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को दो किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। पहली किस्त में 3000 रूपए दिए जाते हैं और दूसरी किस्त में 2000 रूपए की राशि प्रसव के बाद टीकाकरण की पुष्टि होने पर दी जाती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को मिला चौथा स्थान, गारबेज-फ्री में सेवन स्टार रैंकिंग और वाटर प्लस सर्टिफिकेशन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए स्वच्छता के कार्यों में जनसहभागिता बढ़ानी होगी। शहर के एक-एक व्यक्ति, एक-एक परिवार को इस मिशन से जोड़ना होगा, तभी हम रायपुर को देश का स्वच्छतम शहर बना सकेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-खेड़ा। एक दर्दनाक हादसे में खेड़ा गांव में कुएं की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय दिनेश निषाद और 35 वर्षीय पुरुषोत्तम निषाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कुएं में इकट्ठा हुई मिथेन गैस का रिसाव बताया जा रहा है। हादसे का पूरा घटनाक्रम: घटना मंगलवार सुबह की है जब दिनेश निषाद और पुरुषोत्तम निषाद एक पुराने कुएं की सफाई के लिए उसमें उतरे थे। सफाई के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही मिनटों में दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासख्ंड के कच्चे पुलिस चौकी अंर्तगत भैंसमुंडी गांव में पोते ने अपने दादा की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की शादी के बाद से कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसके लिए वह अपने दादा को जिम्मेदार मानता था। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल को बचाने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी कने सिंग कांगे की 6 साल पहले शादी हुई…

Read More

ग्राम बिलोरी के जंगल से रथ निर्माण की पहली लकड़ी लाई गई मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश-दुनिया में अपनी अनूठी परंपरा के लिए विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसिय बस्तर दशहरा पर्व वर्ष 2025 के पाट-जात्रा पूजा विधान श्रावण हरियाली अमावस्या के दिन 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या केदिन मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने प्रात: 11 बजे सम्पन्न किया जाएगा। इस पूजा विधान को पूरा करने के लिए मंगलवार के देर शाम को ग्राम बिलोरी के जंगल से साल के पेड़ का चयन कर पूजा अर्चना कर काटा गया। इस लकड़ी से रथ निर्माण के लिए बनाये…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत पंडरीपानी मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे दो मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशी के मालिक के द्वारा इन्हें खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद ये मवेशी मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग सहित तमाम मार्ग पर बारिश के कारण सड़क पर सूखे स्थान पर मवेशी बैठे रहते हैं, जिसे लेकर कई बार दुपहिया वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं। मंगलवार की देर रात को पंडरीपानी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267-59295 को नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को…

Read More