खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासख्ंड के कच्चे पुलिस चौकी अंर्तगत भैंसमुंडी गांव में पोते ने अपने दादा की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की शादी के बाद से कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसके लिए वह अपने दादा को जिम्मेदार मानता था। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल को बचाने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी कने सिंग कांगे की 6 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन उसकी कोई औलाद नहीं हो पाई थी। इसका कारण वह अपने दादा श्यामलाल को मानता था। आरोपी का यह मानता था कि उसके दादा ने उस पर जादू टोना किया है, जिसके कारण उसे बच्चा नहीं हो रहा है। घटना के दिन श्मामलाल मुर्गियों की बाड़ी की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान पोते ने मुंह दबाया और दादा की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी।
Trending
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
- ED ने राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से बरामद किया दस्तावेज
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार


