खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने 5वीं कक्षा में अध्ययनरत गरीब छात्र को टीसी और अंकसूची के लिए उससे 40 हजार रुपए की मांग करने पर छात्र बबलू कावरे की मां तारा कावरे ने कलेक्टर से अंकसूची और ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाने के लिए गुहार लगाई है । तारा कावरे ने बताया की कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक बबलू ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई किया है। उन्हें पहले बताया गया था, कि शिक्षा नि:शुल्क है। दरअसल बीपीएल कार्ड द्वारा नि:शुल्क अध्ययन की लालसा देकर एडमिशन कराया गया था। अब मेरे बच्चे बबलू कावरे का डीएवी स्कूल भोपालपटनम में चयन हुआ है, जिसमें एडमिशन के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट और अंकसूची नहीं मिलने से मेरे बेटे के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।
ब्लेसिंग स्कूल के संचालक जॉन मोरला ने बताया कि स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक बबलू कावरे और उसकी बहन भाग्या पढ़ाई किए हैं । बबलू का राइट टू एजुकेशन के तहत एडमिशन नहीं किया गया था। फीस मांगने पर तारा कावरे टालमटोल करती रही है। अभी भी फीस मांगने पर आनाकानी कर रही है। फीस देने पर अंकसूची और ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने में कोई एतराज नहीं है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


